spot_img
spot_img

घरघोड़ा ~ सीएमओ नीलेश केरकेट्टा को दी गई भावभीनी विदाई

spot_img
spot_img
spot_img

सीएमओ नीलेश केरकेट्टा को दी गई भावभीनी विदाई

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


घरघोड़ा, रायगढ़: नगर पंचायत घरघोड़ा में आज एक भावुक क्षण देखने को मिला जब मुख्य नगर पंचयात अधिकारी (CMO) नीलेश केरकेट्टा के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सीएमओ नीलेश केरकेट्टा ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर के समग्र विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। स्वच्छता अभियान, आधारभूत संरचना सुधार, डिजिटल प्रशासन और नागरिक सुविधाओं में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। उनकी नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसंपर्क कौशल की प्रशंसा हर स्तर पर की गई। लोगों कि शिकायतों पर त्वरित निदान करते वाले अधिकारी थे।

नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय सिन्हा ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा, नीलेश केरकेट्टा के कार्यकाल में घरघोड़ा ने जो प्रगति की है, वह सराहनीय है। उन्होंने हमेशा नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और समाधान हेतु तत्परता दिखाई।”

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के कर्मचारियों ने भावनात्मक शब्दों के साथ अपने अधिकारी को विदाई दी। समारोह में स्मृति चिन्ह भेंट कर अधिकारी को सम्मानित किया गया।

मुख्य नगर पंचायत अधिकारी निलेश केरकेट्टा ने अपने संबोधन में घरघोड़ा के लोगों और सहकर्मियों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, “घरघोड़ा में बिताया गया समय मेरे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। यहाँ के लोगों का स्नेह और सहयोग हमेशा याद रहेगा।”

कहे तो सीएमओ केरकेट्टा का विदाई समारोह न केवल एक अधिकारी की यात्रा का समापन था, बल्कि एक प्रेरणादायक कार्यकाल की सराहना भी थी

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर तय समय पर अपने आप भेज सकेंगे मैसेज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए शुरू हुई टेस्टिंग, टेक्स्ट से लेकर फोटो और वीडियो तक शेड्यूल करने की मिलेगी सुविधा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने...

CHHATTISGARH NEWS

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर तय समय पर अपने आप भेज सकेंगे मैसेज, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए शुरू हुई टेस्टिंग, टेक्स्ट से लेकर फोटो और वीडियो तक शेड्यूल करने की मिलेगी सुविधा लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने...

RAIGARH NEWS

बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

कमजोर विद्यार्थियों के लिए मेंटर शिक्षक और अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था, मेधावी विद्यार्थियों को राज्य की मेरिट सूची में स्थान दिलाने पर जोर रायगढ़, 13...