spot_img
spot_img

कांसाबेल बाबापारा में लौटी रोशनी : सालिक साय की तत्परता ने किया अंधेरे का अंत

ग्रामीणों ने कहा – अब हर रात होगी रोशन, जनसेवा का बेहतरीन उदाहरण बनी पहल

spot_img
spot_img
spot_img

बाबापारा में लौटी रोशनी: सालिक साय की तत्परता ने किया अंधेरे का अंत


ग्रामीणों ने कहा – अब हर रात होगी रोशन, जनसेवा का बेहतरीन उदाहरण बनी पहल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

रायगढ़ / कांसाबेल ब्लॉक के तिलंगा पंचायत अंतर्गत बाबापारा के ग्रामीणों के चेहरे पर एक बार फिर रौशनी की चमक लौट आई है। बीते सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण गांव अंधेरे में डूबा हुआ था, लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की सक्रियता और संवेदनशीलता ने इस समस्या का त्वरित समाधान कर दिया।

जैसे ही इस समस्या की जानकारी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव को हुई, उन्होंने तत्काल ग्रामीणों कि परेशानी से जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय को अवगत कराया। जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सालिक साय ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा और नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बिजली विभाग ने भी अध्यक्ष कि बातों को ध्यान में रखते हुए तुरंत कार्यवाही करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया, जिससे बाबापारा एक बार फिर रोशन हो उठा। इस त्वरित कार्यवाही ने ग्रामीणों के बीच यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि जब जनप्रतिनिधि संवेदनशील और जिम्मेदार हों, तो किसी भी समस्या का समाधान संभव है।

ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए सालिक साय के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे “जनसेवा की सच्ची मिसाल” बताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकल्याणकारी सोच और उनके माटीपुत्र होने का प्रभाव अब धरातल पर दिखने लगा है, जहां जनता की समस्या को प्राथमिकता देकर तुरंत समाधान किया जा रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी तेज, लोकभवन में व्यवस्थाओं की समीक्षा

22 और 23 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रवास को लेकर बैठक, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग और प्रोटोकॉल व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश रायपुर। राष्ट्रपति...

CHHATTISGARH NEWS

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे की तैयारी तेज, लोकभवन में व्यवस्थाओं की समीक्षा

22 और 23 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रवास को लेकर बैठक, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग और प्रोटोकॉल व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश रायपुर। राष्ट्रपति...

RAIGARH NEWS

CG News: जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

Raigarh News: रायगढ़ कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में स्कूल भवन, सड़क निर्माण, वन अधिकार पट्टा और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार समेत विभिन्न मांगों को...