WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूँगा क्षेत्र में बड़ी घटना बेटी के छेड़ छाड़ का विरोध मां पर पड़ गया भारी, सनकी युवक ने कुल्हाड़ी से मार कर दी हत्या,गांव वालो में आक्रोश

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

लैलूंगा क्षेत्र की बड़ी घटना बेटी के छेड़ छाड़ का विरोध मां पर पड़ गया भारी, सनकी युवक ने कुल्हाड़ी से मार कर दी हत्या,गांव वालो में आक्रोश


रायगढ़। जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने वाली एक महिला की गांव के ही युवक ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के नवागांव धौंराडांड में हुई।

बेटी के सम्मान की लड़ाई में गंवाई जान
जानकारी के मुताबिक, मृतका रेखा राउत (47) की बेटी की शादी तमनार ब्लॉक के कुरूशलेंगा गांव में हुई है। करीब 20 दिन पहले वह अपने पति संग मायके आई थी। इसी दौरान गांव में आयोजित रथ उत्सव में बेटी के साथ गांव के ही लुकेश्वर यादव (21) ने छेड़छाड़ की थी। घटना की खबर लगते ही रेखा राउत ने आरोपी को सख्त लहजे में फटकार लगाई और उसके परिवार से शिकायत भी की। मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई और लुकेश्वर के पिता ने माफी भी मांगी। लेकिन युवक ने इसे रंजिश मानकर दिल से लगा लिया और खुन्नस बदला लेने की ठान ली।

रास्ते में रोका और कर दिया हमला
शुक्रवार शाम (25 जुलाई) को रेखा राउत जब उपरपारा से अपने घर लौट रही थीं, तभी घात लगाए बैठे लुकेश्वर ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अचानक कुल्हाड़ी निकाली और रेखा राउत के गले व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
महिला की मौके पर ही मौत हो गई और पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लुकेश्वर वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस, दबिश जारी
घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के पति कृष्णा राउत की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि –

“आरोपी लुकेश्वर यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

गांव में दहशत, लोगों में आक्रोश
इस जघन्य हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बेटी की इज्जत बचाने के लिए आवाज उठाने पर इस तरह की वारदात होना बेहद शर्मनाक है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बनेकेला गाँव में चोरों का आतंक, रात्रि में ट्रैक्टर के टायर चुरा कर हुए रफूचक्कर

लैलूँगा/रायगढ़, 28 अगस्त।लैलूँगा क्षेत्र के बनेकेला गाँव में चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। अज्ञात चोरों ने रात्रि के समय एक ट्रैक्टर...

CHHATTISGARH NEWS

बनेकेला गाँव में चोरों का आतंक, रात्रि में ट्रैक्टर के टायर चुरा कर हुए रफूचक्कर

लैलूँगा/रायगढ़, 28 अगस्त।लैलूँगा क्षेत्र के बनेकेला गाँव में चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। अज्ञात चोरों ने रात्रि के समय एक ट्रैक्टर...

RAIGARH NEWS

बनेकेला गाँव में चोरों का आतंक, रात्रि में ट्रैक्टर के टायर चुरा कर हुए रफूचक्कर

लैलूँगा/रायगढ़, 28 अगस्त।लैलूँगा क्षेत्र के बनेकेला गाँव में चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। अज्ञात चोरों ने रात्रि के समय एक ट्रैक्टर...