●बैटरी चोरों पर घरघोड़ा पुलिस ने कसा शिकंजा, चोरी की 4 बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो मामलों का खुलासा

●बैटरी चोरों पर घरघोड़ा पुलिस ने कसा शिकंजा, चोरी की 4 बैटरी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दो मामलों का खुलासा

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


           रायगढ़, 8 अगस्त 2025 – थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए पत्थलगांव (जशपुर) के दो सक्रिय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से दो अलग-अलग मामलों का खुलासा कर कुल चार बैटरी, जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है, बरामद की और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल रायगढ़ भेज दिया।

            पहला मामला – 8 अगस्त को प्रार्थी संदीप सिंह (42 वर्ष), निवासी अमलीडीह, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 और 5 अगस्त की दरमियानी रात को राजपूत मन्नू ढाबा भालुमार के बंद कमरे से 2 नग बैटरी किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली हैं। इस पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 198/2025 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।

            *दूसरा मामला* – इसी दिन प्रार्थी मनोज राठिया (25 वर्ष), निवासी बैहामुड़ा, ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ट्रैक्टर से 2 नग बैटरी चोरी हो गई हैं। पुलिस ने इस संबंध में अपराध क्रमांक 199/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।

                   दोनों मामलों की जानकारी पुलिस कप्तान श्री दिव्यांग पटेल के संज्ञान में आने पर उनके निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने टीम बनाकर मुखबिर तंत्र की मदद से बायपास रोड घरघोड़ा में दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में प्रारंभ में आरोपियों ने घटना से इंकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने पत्थलगांव से बस द्वारा घरघोड़ा आकर ढाबा और सड़क किनारे खड़े वाहनों की रेकी कर बैटरी चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी की गई सभी चार बैटरियां पावरग्रिड चुहकीमार के पास नर्सरी के गड्ढों में छिपाकर रखी गई थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

                गिरफ्तार आरोपी शिव चक्रवर्ती (19 वर्ष), निवासी ग्राम सरसमाल, और सूरज सिंह चौहान (21 वर्ष), निवासी ग्राम बुढ़ाडांड, दोनों थाना पत्थलगांव जिला जशपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से मिली जानकारी के आधार पर यह भी सामने आया कि वे अन्य जगहों पर भी चोरी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से आगे की वारदातें टल गईं।

                    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल और भानुप्रताप चंद्रा की विशेष भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गैसीफायर प्लांट...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की...

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) जिला इकाई, जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को व्यक्तिगत उद्यम ऋण सुविधा से जोड़ने के...