spot_img
spot_img

● दो ट्रक और दो माजदा से 49 टन कबाड़ जप्त, करीब 14 लाख का माल जब्त करने में पूंजीपथरा पुलिस को मिली सफलता

spot_img
spot_img
spot_img

● दो ट्रक और दो माजदा से 49 टन कबाड़ जप्त, करीब 14 लाख का माल जब्त करने में पूंजीपथरा पुलिस को मिली सफलता

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


      रायगढ़, 3 सितंबर  पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर पूंजीपथरा थाना पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कल सुबह दो 12 चक्का ट्रक और दो माजदा वाहन से भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप जप्त किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में सालासर चौक गेरवानी और सामारूमा मंदिर के पास सड़क पर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए वाहनों में करीब 49.44 टन लोहे का स्क्रैप भरा हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत 13 लाख 76 हजार रुपए आंकी गई है।

     वाहन जांच के दौरान चालकों के पास परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पूंजीपथरा पुलिस ने चारों वाहन चालकों पर इस्तगासा क्रमांक 13/2025, 14/2025, 15/2025 और 16/2025 दर्ज कर भादंवि की धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की। जप्त वाहनों में (1) 6 चक्का माजदा सीजी 13 एजे 0821 के चालक अनुज कुमार, निवासी गया बिहार, 7 टन स्क्रैप (कीमत 2,10,000 रुपए) (2) 6 चक्का माजदा सीजी 07 सीएल 8198 से चालक मनोज कुमार कुर्रे, निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़, 9 टन स्क्रैप (कीमत 2,70,000 रुपए) (3) 12 चक्का ट्रक ओडिशा क्रमांक ओडी 16 के 7306 के चालक मोहम्मद बादशाह, निवासी झारसुगुड़ा, 20 टन स्क्रैप (कीमत 5,60,000 रुपए)(4) 12 चक्का ट्रक सीजी 15 एसी 1490 के चालक दिपु कुमार, निवासी औरंगाबाद बिहार से 13.44 टन स्क्रैप (कीमत 3,36,000 रुपए) जब्त किया गया।
        पूरे अभियान में थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के साथ निरीक्षक विजय कुमार एक्का, प्रधान आरक्षक नंद साय कंवर, विनीत तिर्की, जगीत राठिया आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, आदिकंद प्रधान सक्रिय रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कबाड़ परिवहन करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1. अनुज कुमार पिता राजेन्द्र पासवान उम्र 21 वर्ष सा० पथरा थाना डूमरिया, जिला गया बिहार
2. मनोज कुमार कुर्रे पिता सहनी राम कुरे उम्र 38 वर्ष सा0 जोगेवरा थाना सरसिवा जिला सारंगढ बिलाईगढ
3. मोहम्मद बादशाह पिता मो० जहूत उम्र 40 वर्ष सा० बृजराजनगर थाना बृजराजनगर जिला झारसुगुड़ा उडिसा
4. दिपु कुमार पिता दुधेश्वर मेहत्ता उम्र 25 वर्ष सा० रिसियप थाना रिसियप जिला औरंगाबाद बिहार

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान

शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों को किया प्रभावित, गुरु डॉ. जी. रतीश बाबू के मार्गदर्शन में मिली सफलता रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान

शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों को किया प्रभावित, गुरु डॉ. जी. रतीश बाबू के मार्गदर्शन में मिली सफलता रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: नवरात्रि-दशहरा पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, 5 सेक्टर में बंटा शहर

02 एडिशनल एसपी, 6 डीएसपी समेत थाना पुलिस, होमगार्ड और 6वीं बटालियन के जवान संभालेंगे मोर्चा; यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष टीम तैनात रायगढ़,...