● ग्राम कठरापाली हत्याकांड का घरघोड़ा पुलिस ने किया महज 6 घंटे में किया खुलासा

● पिता की जमीन बेचने की रंजिश में बेटे ने साथी संग की थी हत्या, मृतक का बेटा और उसका साथी गिरफ्तार

● ग्राम कठरापाली हत्याकांड का घरघोड़ा पुलिस ने किया महज 6 घंटे में किया खुलासा

● पिता की जमीन बेचने की रंजिश में बेटे ने साथी संग की थी हत्या, मृतक का बेटा और उसका साथी गिरफ्तार

● आरोपियों ने हत्या को चोरी का रूप देने का किया प्रयास, पुलिस जांच में सच आया सामने

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


         3 सितंबर, रायगढ़ घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठरापाली में 62 वर्षीय नत्थुराम चौहान की हत्या के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे मालिकराम चौहान और उसके साथी सजन अगरिया को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
      जानकारी के मुताबिक 2 सितंबर की सुबह ग्राम कठरापाली बगईढोडहा स्थित खेत-बाड़ी में नत्थुराम चौहान का लहूलुहान शव मिला था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू मौके पर पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में संदेह नत्थुराम के बेटे मालिकराम पर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी सजन अगरिया के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया।
         आरोपी मालिकराम ने बताया कि वह अपने पिता की जमीन बेचना चाहता था, लेकिन नत्थुराम इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी रंजिश के चलते मालिकराम और सजन ने 1 सितंबर की रात हत्या की योजना बनाई। घटना वाली रात सजन अगरिया ने मृतक को घरवालों के बुलाने का बहाना बनाकर बाहर बुलाया और जैसे ही वह निकले, मालिकराम ने टांगी से उन पर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने घटना को चोरी का रूप देने के लिए बोरवेल पंप का तार काटकर टांगी और तार खेत में फेंक दिए जिससे चोरी के लिए हत्या प्रतीत हो ।
         पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 228/2025 धारा 103(1), 61(2), 49, 238, 3(5) बीएनएस के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में महज छह घंटे में इस हत्या का पर्दाफाश किया गया। इस सफलता में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, एएसआई खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक परासमणी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, उधो पटेल और चंद्रशेखर चंद्राकर की अहम भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गैसीफायर प्लांट...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की...

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) जिला इकाई, जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को व्यक्तिगत उद्यम ऋण सुविधा से जोड़ने के...