spot_img
Sunday, April 5, 2026
Sunday, April 5, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

भाजयूमो मण्डल अध्यक्ष अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

लैलूंगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर आज पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

सुबह से ही सोशल मीडिया पर अमर अग्रवाल को बधाइयों की बौछार होने लगी। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर शुभकामनाओं के संदेश छा गए। क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा कार्यकर्ताओं तक सभी ने अमर अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित योद्धा बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया। कई युवाओं ने आतिशबाजी कर उत्सव का रंग और भी गाढ़ा कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि अमर अग्रवाल ने हमेशा संगठन के लिए संघर्ष किया है और युवाओं को राजनीति में सकारात्मक दिशा दी है।

भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कहा कि अमर अग्रवाल जैसी ऊर्जावान शख्सियत पार्टी की रीढ़ हैं और उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाओं की बरसात होती रही।

कुल मिलाकर अमर अग्रवाल का जन्मदिन इस बार जनता और कार्यकर्ताओं का उत्सव बनकर सामने आया, जिसने लैलूंगा की राजनीतिक फिज़ा में नया जोश और उमंग भर दिया।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की आहट—प्रशासन से FIR की मांग

लैलूंगा-लैलूंगा बस स्टैंड के पास स्थित मुख्य चौक एवं अत्यंत भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और गंभीर लापरवाही का चौंकाने...
Latest
धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश
मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की ...
बिलाईगढ़ में सत्ता का स्याह चेहरा: सीएमओ पर मनमानी, 16 लाख राशि के बंदरबांट और ज... कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा Accident : तेज रफ्तार ने ली जान; खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत BREAKING : तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश, कल से थे लापता, गांव में पसरा ... राज्यपाल डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन राज्यपाल डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण चांपा रेलवे स्टेशन पर बंद एटीएम से यात्रियों की बढ़ी परेशानी 🚔 महानदी घाट करही में अवैध रेत कारोबार पर छापा संयुक्त टीम की कार्रवाई में 5 वाह... 35 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई