spot_img
spot_img

लैलूंगा में यूथ कांग्रेस का बिजली बिल जलाओ आंदोलन, गरजा युवाओं का गुस्सा

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा में यूथ कांग्रेस का बिजली बिल जलाओ आंदोलन, गरजा युवाओं का गुस्सा

लैलूंगा में यूथ कांग्रेस ने सोमवार को बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए “बिजली बिल जलाओ आंदोलन” किया। यह आंदोलन प्रदेश यूथ कांग्रेस के आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के तहत आयोजित किया गया। विधानसभा लैलूंगा में इस आंदोलन का नेतृत्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर अप्रांश सिन्हा ने किया।

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लैलूंगा बिजली ऑफिस पहुंचे और वहां बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि लगातार बढ़ते बिजली बिलों से आम जनता की कमर टूट चुकी है और प्रदेश सरकार महज वादे करके जनता को ठग रही है।

आंदोलन के दौरान यूथ कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही राहत नहीं दी तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और उग्र होगा। भीड़ के जोश और नारेबाजी से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस नेता आकृत सारथी, सानू खान, राजहंस साहू, तेजश बंजारे, प्रकाश शर्मा, विकी वैष्णव, रोशन साहू, गुरुदेव राठिया, भुवेश राठिया, जय, कुलदीप, चंद्रमणि, टिकेश्वर, शिव, दीपक और हरीश दीपक समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

आक्रोशित युवाओं ने साफ कहा कि “जनता के खून-पसीने की कमाई लूटने वाली सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है।” उन्होंने आगे कहा कि यूथ कांग्रेस गांव-गांव, कस्बे-कस्बे में जनता की आवाज बनेगी और इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी।

लैलूंगा में हुआ यह विरोध प्रदर्शन स्थानीय राजनीति में हलचल पैदा कर गया है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बिजली बिल की यह ज्वाला और भी तेज होगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CGLive BIG BREAKING लैलूँगा में धू-धू कर जला अहंकारी रावण! हजारों की भीड़ उमड़ी, आतिशबाजी से आसमान हुआ रोशन

नव दुर्गा मित्र मंडल के आयोजन में रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा लैलूंगा!लैलूंगा। बुराई पर अच्छाई...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS