spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

चिरईखार के कुरोपहरी में टूटी सड़क और पुल बना ग्रामीणों की मुसीबत — प्रशासन मौन, जनता त्रस्त!

चिरईखार के कुरोपहरी में टूटी सड़क और पुल बना ग्रामीणों की मुसीबत — प्रशासन मौन, जनता त्रस्त!

लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरईखार के आश्रित ग्राम कुरोपहरी से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है, जहां महीनों से टूटी सड़क और जर्जर पुल ग्रामीणों के लिए खतरा बन चुका है। पच्चीस जुलाई 2025 की वह तारीख आज भी लोगों के ज़ेहन में ताज़ा है, जब तेज़ बारिश में यह सड़क बह गई थी और तब से लेकर अब तक कोई सुधार कार्य नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि एसडीएम समेत कई अधिकारी और कर्मचारी निरीक्षण करने आए, तस्वीरें लीं, वीडियो बनाए और आश्वासन देकर चले गए, लेकिन ज़मीनी स्तर पर आज तक कुछ भी नहीं बदला। चुनावी वादों में “विकास” का शोर मचाने वाले जनप्रतिनिधि अब गायब हैं।

हालात इतने बदतर हैं कि सरपंच ने ग्रामीणों की मदद से लकड़ी का अस्थायी पुल तैयार करवाया, ताकि लोगों का आना-जाना चालू रह सके। लेकिन यह लकड़ी का पुल अब धीरे-धीरे टूटने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर दिन जान हथेली पर लेकर पार करना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों में कई लोग इस पुल से फिसलकर नीचे गिर चुके हैं, लेकिन प्रशासन की नींद अब तक नहीं टूटी।

रोज़ी-रोटी के लिए मेहनत करने वाले मजदूर जब शाम को लौटते हैं, तो अंधेरे में यह पुल मौत का जाल बन जाता है। फिर भी मजबूरी ऐसी है कि उसी रास्ते से गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है —
अगर किसी की जान चली जाती है, तो जिम्मेदार कौन होगा?
क्या प्रशासन अब भी चुप बैठा रहेगा?

लोगों का कहना है कि सरकार, विधायक और पंचायत तीनों की नाकामी ने कुरोपहरी को अंधेरे में धकेल दिया है। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन जागेगा या फिर ग्रामीणों को उनकी हालत पर छोड़ देगा।

ऐसी ही जमीनी सच्चाई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे चैनल के साथ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षक की मौत : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, घायल शिक्षक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम……

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक और एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाएं कटघोरा...
Latest
शिक्षक की मौत : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, घायल शिक्षक ने इलाज के दौरान त... CG : बड़ी संख्या में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले, एसपी ने जारी किया आदेश,... CG : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से नीचे गिरने से ठेका मजदूर ... CG : 12 साल बाद मिला PF, हाईकोर्ट ने दिया 8% ब्याज सहित भुगतान के आदेश CG : सिहावा पहाड़ी पर मिली अधेड़ की लाश, मचा हड़कंप, जताई जा रही यह आशंका बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गा... ग्रामीणों को ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी पर थाना साइबर और लैलूंग... हैवानियत की हदें पार..चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म फिर प्राइवेट पार्ट में डाली ल... जिला पंचायत सीईओ ने की जल संचयन एवं आवास योजना की गहन समीक्षा जिला पंचायत सीईओ ने की जल संचयन एवं आवास योजना की गहन समीक्षा