WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने फिर छुड़ाया 11 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से
➡️ मामला चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत बृंदाटोली जंगल का
➡️ तस्कर पिकअप वाहन से, मवेशियों को जंगल में उतारकर हो गए फरार
➡️ पुलिस ने सभी गौ वंशों को सकुशल कर लिया है बरामद, फरार तस्करों की पता साजी जारी

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

💥जशपुर पुलिस💥
💥दिनांक 26.10.2025💥
➡️ ऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने फिर छुड़ाया 11 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से
➡️ मामला चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत बृंदाटोली जंगल का
➡️ तस्कर पिकअप वाहन से, मवेशियों को जंगल में उतारकर हो गए फरार
➡️ पुलिस ने सभी गौ वंशों को सकुशल कर लिया है बरामद, फरार तस्करों की पता साजी जारी
➡️ मामले में तस्करों के विरुद्ध   चौकी सोनक्यारी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध
—00—
       ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.10.25 को चौकी सोन क्यारी पुलिस को, ग्राम पंडरसिली के कोटवार मुन्ना राम के द्वारा सुचना मिली थी कि, चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत बृंदाटोली जंगल में, 25.10.25 की प्रातः 04.00 बजे कुछ व्यक्ति जो कि पिकअप वाहन में , गौ वंशों को ठूंस ठूंस कर भरे थे, जंगल में, गौ वंशों को उतार रहे हैं। सूचना पर चौकी सोनक्यारी पुलिस के द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ, बृंदाटोली जंगल रवाना हुआ गया, जहां पुलिस ने पाया कि  जंगल में 11 नग गौ वंश लावारिश अवस्था में हैं व उनके पैरों  में रस्सी  बंधी थी, आरोपी तस्कर गौ वंशों को छोड़कर कर फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से सभी 11 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही है। जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
  ➡️ मामले में पुलिस के द्वारा चौकी सोनक्यारी में आरोपी तस्करों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में चौकी प्रभारी सोनक्यारी सहायक उप निरीक्षक वैभव कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता, आरक्षक विमल मिंज व वीरेंद्र तेंदुआ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
*➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि चौकी सोनक्यारी क्षेत्र से 11 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है, फरार आरोपियों की पता साजी जारी है, गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।*

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रक्षाबंधन के पर्व पर रायगढ़ पुलिस ने मनाया “साइबर सुरक्षा बंधनजागरूकता की राखी’ संग सेल्फी लेकर साइबर जागरूकता का दिया संदेशशारडा एनर्जी प्लांट, रेलवे...

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लोगों को साइबर फ्रॉड से बचाव के बताए गए आसान और जरूरी उपायअनजान लिंक पर क्लिक न...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS