सुरंगपानी में ताबड़तोड़ छापा — फुटकर व्यापारी के घर से 700 बोरा अवैध धान जप्त!

सुरंगपानी में ताबड़तोड़ छापा — फुटकर व्यापारी के घर से 700 क्विंटल अवैध धान जप्त!

राजस्व अधिकारी ऋतुराज की सटीक कार्यवाही से मचा हड़कंप!

जशपुर – पथलगाव क्षेत्र में अवैध धान संग्रहण पर लगाम कसने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में राजस्व विभाग की टीम ने सुरंगपानी निवासी अमन गुप्ता, जो स्थानीय फुटकर व्यापारी हैं, के घर पर आज सुबह ताबड़तोड़ छापा मारा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, राजस्व अधिकारी ऋतुराज के नेतृत्व में गठित टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अमन गुप्ता सुरंगपानी निवाशी अपने घर और गोदाम में भारी मात्रा में अवैध धान का भंडारण कर रहा है, जिसे वह समर्थन मूल्य पर बेचने की फिराक में था। सूचना मिलते ही बिना समय गंवाए टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली, जिसमें लगभग 700 क्विंटल धान का अवैध जखीरा बरामद किया गया।

छापे के दौरान धान की बोरियों के ढेर देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। धान बिना किसी खरीदी पंजीयन या परिवहन दस्तावेज़ के रखा गया था, जो सीधा अवैध भंडारण के दायरे में आता है। मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारी ऋतुराज ने तत्काल धान को जप्त करते हुए पंचनामा तैयार किया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

कार्यवाही के समय राजस्व निरीक्षक, पटवारी, पुलिस बल एवं अन्य अमले मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, अमन गुप्ता यह धान आसपास के किसानों और ओडिशा से कम कीमत पर खरीद कर अवैध रूप से जमा करता था, ताकि सरकारी खरीदी केंद्रों में ऊँचे दामों पर बेच सके। इस पूरे नेटवर्क में और भी कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने राजस्व विभाग की इस सटीक कार्यवाही की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे व्यापारी किसानों की मेहनत का शोषण करते हैं और काला कारोबार कर मुनाफा कमाते हैं, इसलिए इनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही जरूरी है।

राजस्व अधिकारी ऋतुराज ने कहा कि “किसी भी हालत में अवैध धान भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले के हर कोने में निगरानी बढ़ाई गई है और आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।”

इस कार्यवाही के बाद लैलूंगा व जशपुर बॉडर आसपास के व्यापारियों में खलबली मच गई है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि धान खरीदी में गड़बड़ी या अवैध भंडारण करने वालों पर अब सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

अब सवाल यह है कि अमन गुप्ता अकेला खिलाड़ी है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है?
राजस्व विभाग की अगली कार्यवाही पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हैं।

#बिगएक्शन #राजस्वविभागकीकार्यवाही #700क्विंटलधानजप्त #अवैधभंडारणपरशिकंजा #ऋतुराजकीताबड़तोड़_टीम

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

CHHATTISGARH NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...