● कोलम सराईडिपा में तमनार पुलिस की जागरूकता पहल: साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों को साइबर क्राइम से अवगत कराया, पंपलेट वितरित

spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

     रायगढ़, 16 नवंबर ।  आज दिनांक 16 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम के नेतृत्व में ग्राम कोलम सराईडिपा के साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचाव के उपायों और सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक और बैंकिंग फ्रॉड जैसे बढ़ते साइबर खतरों के प्रति सचेत किया।
        इस दौरान थाना स्टाफ के साथ मिलकर जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए, ताकि ग्रामीण अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सकें। थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय ही सुरक्षित समाज की नींव है और ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना, रात में नाटक-आर्केस्ट्रा और जागरण से सजेगा...

सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी के चंदन चौक में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS