spot_img
spot_img

झगरपुर में मंडल अध्यक्ष मनोज सतपति का धमाकेदार एलान… सुन कर पूरा क्षेत्र हिल गया

spot_img
spot_img
spot_img

झगरपुर में मंडल अध्यक्ष मनोज सतपति का धमाकेदार एलान… सुन कर पूरा क्षेत्र हिल गया


लैलूंगा। झगरपुर में आयोजित सरस्वती साइकिल योजना के वितरण कार्यक्रम में उस समय माहौल तालियों से गूंज उठा, जब लैलूंगा मंडल अध्यक्ष मनोज सतपति ने अपने उद्बोधन में ऐसा बवाल घोषणा कर दिया जिसने पूरे क्षेत्र में बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया।

कार्यक्रम के दौरान कुल 70 साइकिलों का वितरण किया गया। लेकिन साइकिल से भी बड़ा तोहफा तब देखने को मिला जब मंच से मनोज सतपति ने छात्रों के लिए इनाम की ऐतिहासिक घोषणा करके शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगा दी।

मनोज सतपति का बवाल एलान – “जब तक मंडल अध्यक्ष हूं, बच्चों के सपनों को पंख देता रहूंगा”

अपने प्रभावशाली उद्बोधन में मनोज सतपति ने स्पष्ट कहा—

“जब तक मैं मंडल अध्यक्ष हूं, झगरपुर हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को हर कदम पर सहयोग देता रहूंगा। जो बच्चा मेहनत करेगा, मैं उसे सम्मानित करूंगा, प्रोत्साहित करूंगा और उसके सपनों को साकार करने में मदद करूंगा।”

इसके बाद उन्होंने जो एलान किया, उसने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।


टॉप करने वाले छात्रों के लिए भारी इनाम की घोषणा

मनोज सतपति ने घोषणा की कि अगर झगरपुर हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड में टॉप टेन में स्थान बनाते हैं, तो उन्हें आर्थिक प्रोत्साहन दिया जाएगा:

12वीं (हायर सेकेंडरी) – टॉप टेन में आने पर ₹31,000 का पुरस्कार
10वीं (हाई स्कूल) – टॉप टेन में आने पर
₹21,000 का पुरस्कार

और इतना ही नहीं…
मनोज सतपति ने जिला स्तर पर टॉप आने वाले छात्रों के लिए भी इनाम का पिटारा खोल दिया।

जिला टॉप करने पर
12वीं टॉपर को – ₹31,000
10वीं टॉपर को – ₹21,000


उनकी घोषणा से स्पष्ट है कि वे शिक्षा को लेकर कितना गंभीर हैं और प्रतिभा को निखारने में कितना योगदान देना चाहते हैं।

बच्चों में उत्साह दोगुना – अभिभावक बोले “ऐसा पहला नेता देखा!”

घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल में मौजूद बच्चों के चेहरे चमक उठे।
अभिभावकों ने इस फैसले का खुले दिल से स्वागत करते हुए कहा कि यह घोषणा न केवल बच्चों को परिश्रम के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि गांव और पूरे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगी।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी कहा कि इस तरह के प्रोत्साहन से बच्चों की पढ़ाई में नई ऊर्जा आएगी और आने वाले वर्षों में झगरपुर के बच्चों का प्रदर्शन चमक कर सामने आएगा।

सरस्वती साइकिल योजना के तहत 70 साइकिलों का वितरण

कार्यक्रम में 70 बच्चों को साइकिल प्रदान की गई, जिससे दूरस्थ गांवों से आने वाली छात्राओं और छात्रों को विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी। इस योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए सतपति ने कहा कि—

“शिक्षा तक पहुंच ही विकास की पहली सीढ़ी है। साइकिल सिर्फ साधन नहीं, बल्कि भविष्य की राह है।”

झगरपुर में शिक्षा का नया अध्याय

मनोज सतपति की इस बवाल घोषणा को पूरे क्षेत्र में सराहा जा रहा है।
स्थानीय लोग इसे लैलूंगा क्षेत्र में शिक्षा को ऊंचाइयों तक ले जाने वाली सबसे बड़ी पहल मान रहे हैं।
उनका कहना है कि –
बच्चों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी
गांवों के स्कूलों का रिजल्ट सुधरेगा
गरीब और सामान्य परिवारों के बच्चों को बड़ा सहारा मिलेगा

झगरपुर का यह कार्यक्रम सिर्फ साइकिल वितरण नहीं, बल्कि एक शैक्षिक क्रांति की शुरुआत बन गया है।
मंडल अध्यक्ष मनोज सतपति का यह साहसिक कदम आने वाले वर्षों में कितने बच्चों का भविष्य बदल देगा, यह आने वाला समय बताएगा…
लेकिन फिलहाल क्षेत्र में एक ही चर्चा —
“मनोज सतपति का बवाल एलान… बच्चों का भविष्य अब चमकने वाला है!”

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

RAIGARH NEWS

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...