spot_img
spot_img

लैलूंगा में आधी रात की रेड!
दो झारखंड नंबर की पिकअप से 22 गाय जब्त, दो आरोपी सलाखों के पीछे!

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा में आधी रात की रेड!
दो झारखंड नंबर की पिकअप से 22 गाय जब्त, दो आरोपी सलाखों के पीछे!

लैलूंगा/ बीती रात लैलूंगा पुलिस ने एक बड़ी एवं साहसिक कार्यवाही को अंजाम देते हुए गो-तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रात के अंधेरे में घेराबंदी कर झारखंड नंबर की दो पिकअप— JH01DG1378 और JH01GC4713 को रोकने में सफलता हासिल की। जांच के दौरान दोनों गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर भरी गई कुल 22 नग गाय बरामद की गईं, जिन्हें कथित रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में रही। दोनों वाहनों के ड्राइवर और सहयोगी को तुरंत हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह लंबे समय से सीमा क्षेत्रों में सक्रिय था और देर रात के समय तस्करी की कोशिश करता था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगे और भी लोगों के नाम सामने आ सकते हैं, जिसके लिए जांच जारी है।

इस कार्रवाई के बाद लैलूंगा क्षेत्र में पुलिस की सराहना हो रही है, वहीं गो-तस्करी पर कड़ी निगरानी और सख्त कदम की मांग भी तेज हो गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी सूरत में लापरवाही नहीं बरती जाएगी और आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

लैलूंगा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से गो-तस्करों में हड़कंप!

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS