spot_img
spot_img

होर्रोगुड़ा का लाल चमका… CGPSC में रैंक 54 लाकर रोहित यादव ने बजाया धमाका

spot_img
spot_img
spot_img

होर्रोगुड़ा का लाल चमका… CGPSC में रैंक 54 लाकर रोहित यादव ने बजाया धमाका

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा परिणाम में इस साल एक नया इतिहास लिख दिया है। ग्राम होर्रोगुड़ा, पोस्ट मुकडेगा, तहसील मुकडेगा के मेहनतकश कृषक परिवार के बेटे रोहित कुमार यादव, पिता नेगीराम यादव, ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए प्रतिष्ठित CGPSC परीक्षा में शानदार रैंक 54 हासिल किया है। यह खबर सुनते ही गांव से लेकर पूरे ब्लॉक में खुशी की लहर दौड़ गई है।

रोहित यादव की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन किसानों के सपनों की जीत है, जिनके घरों में मेहनत की कमाई से बच्चों की पढ़ाई आगे बढ़ती है। बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले रोहित ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद दिन-रात मेहनत कर वह मुकाम हासिल किया, जिसे हजारों युवा पाने का सपना देखते हैं।

गांव वालों का कहना है कि रोहित हमेशा से ही पढ़ाई में तेज, शांत स्वभाव और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहा है। खेतों में पिता के साथ काम करते हुए बड़े सपने देखने वाला यह युवा आज पूरी तहसील के लिए प्रेरणा बन गया है। रोहित की सफलता ने ग्रामीण अंचल में नए उत्साह का संचार किया है और युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नई ऊर्जा भर दी है।

परिजनों ने कहा कि यह उपलब्धि ईश्वर की कृपा, परिवार के सहयोग और अपनी सख्त मेहनत का परिणाम है। गांव में मिठाई बांटी जा रही है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

रोहित ने साबित कर दिया—अगर इरादा मजबूत हो तो गांव की मिट्टी भी अफसर पैदा करती है!

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS