कदमढोढ़ी में रोजगार सहायक ने हितग्राही से अंगूठा लगवाकर खाते से आहरण की राशि,रोजगार गारंटी योजना के तहत हुआ था कार्य…..

spot_img

लोकेशन=धरमजयगढ़
रिपोटर=गुरुचरण सिंह राजपूत
मो. न.=8815345105

स्लग=कदमढोढ़ी में रोजगार सहायक ने हितग्राही से अंगूठा लगवाकर खाते से आहरण की राशि,रोजगार गारंटी योजना के तहत हुआ था कार्य

विकासखंड धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कदमढोढ़ी में रोजगार सहायक द्वारा पांडो समाज के हितग्राही से अंगूठा लगवाकर रुपए निकालने का मामला सामने आया है आपको बता दे की भूमि सुधार कार्य की राशि हितग्राही के खाते में आई थी जिसे रोजगार सहायक द्वारा निकाल लिया गया वहीं कार्य करने वाले मजदूर अब मजदूरी के लिए हितग्राही के चक्कर काट रहे है। ऐसे में हितग्राही अब अपनी फरियाद लेकर कार्यवाही की मांग कर रहा है।इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार कापू क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे ग्राम पंचायत कदमढोढ़ी में लक्षन पंडो का बीते वर्ष रोजगार गारंटी योजना के तहत भूमि सुधार कार्य स्वीकृत हुआ था वहीं हितग्राही के द्वारा पूरा कार्य कराया गया और जब भुगतान की बारी आई तो हितग्राही ने रोजगार सहायक से संपर्क किया तो उसके द्वारा आजकल में खाते में रुपए आ जाने की बात कही गई जिसके कुछ दिन पश्चात रोजगार सहायक हितग्राही के पास गया और खाते में रुपए आया या नहीं ये चेक करने के लिए गांव के ही एक लोक सेवा केन्द्र के आईडी से हितग्राही का अंगूठा लगवा लिया जिसके बाद आज तक रुपए नही आने की बात कहता रहा वहीं मामले को लेकर हितग्राही जब कुछ जानकारों से इस विषय पर चर्चा किया तो पता लगा की हितग्राही की पूरी राशि रोजगार सहायक के द्वारा धोखे से आहरण कर ली गई है जिसके बाद हितग्राही मजदूरो की मजदूरी मांग करने तथा उक्त रोजगार सहायक पर कार्यवाही की मांग कर रहा है।वहीं इस पूरे मामले में रोजगार सहायक का कहना है की उसने केवल खाते में राशि आई या नही उसके लिए हितग्राही का अंगूठा लगवाया था।

बाइट
(1) लक्षन पण्डो,हितग्राही
(2) दसमोती,हितग्राही की पत्नी
(3)विशुन पण्डो,रोजगार सहायक

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर महोत्सव में नन्हीं वेदिका सोनी ने भरतनाट्यम से मोहा दर्शकों का मन

8 वर्ष की उम्र में भावाभिव्यक्ति और लयबद्ध प्रस्तुति से दिखाई प्रतिभा, शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पण ने खींचा ध्यान रायगढ़, 22 सितंबर 2026। 41वें...

CHHATTISGARH NEWS

चक्रधर महोत्सव में नन्हीं वेदिका सोनी ने भरतनाट्यम से मोहा दर्शकों का मन

8 वर्ष की उम्र में भावाभिव्यक्ति और लयबद्ध प्रस्तुति से दिखाई प्रतिभा, शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पण ने खींचा ध्यान रायगढ़, 22 सितंबर 2026। 41वें...

RAIGARH NEWS