spot_img
spot_img

लैलूंगा में टी.एस. सिंहदेव का धमाकेदार आगमन — कांग्रेसी दिग्गजों की ताबड़तोड़ भीड़, चोटीगुड़ा कार्यक्रम से पहले लैलूंगा में  कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा में टी.एस. सिंहदेव का धमाकेदार आगमन — कांग्रेसी दिग्गजों की ताबड़तोड़ भीड़, चोटीगुड़ा कार्यक्रम से पहले लैलूंगा में  कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

लैलूंगा। प्रदेश के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस के कद्दावर चेहरा टी.एस. सिंहदेव आज लैलूंगा पहुंचे तो कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल सा बन गया। उनके स्वागत के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता, पदाधिकारियों से लेकर युवा कार्यकर्ता तक सड़कों पर उमड़ पड़े। पूरा इलाका “टीएस बाबा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा और इस आगमन ने लैलूंगा की राजनीति में मानो बिजली-सी दौड़ा दी।

सिंहदेव आगे चोटीगुड़ा में आयोजित महत्वपूर्ण जनसभा एवं कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले वे लगभग 1 घंटे तक लैलूंगा में स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात और संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा होने की संभावना है। नेताओं में खासकर युवाओं के बीच सिंहदेव की मौजूदगी को लेकर असाधारण ऊर्जा देखी जा रही है।

इसी कड़ी में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ओम सागर पटेल के निवास में एक विशेष बैठक का आयोजन रखा गया है, जहां वरिष्ठ नेताओं और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सिंहदेव विचार-विमर्श करेंगे। बताया जा रहा है कि यह बैठक लैलूंगा में आगामी संगठन विस्तार, बूथ सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण इलाकों तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने को लेकर बेहद अहम मानी जा रही है।

लैलूंगा में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का रेला उमड़ पड़ा है और सिंहदेव के काफिले के इंतज़ार में सड़क किनारों पर उत्साह चरम पर है। उनके आगमन से माहौल में जोश, रोमांच और उम्मीद की लहर दौड़ चुकी है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि टीएस सिंहदेव का यह दौरा आगामी दिनों की राजनीति में बड़ा संदेश छोड़ने वाला है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS