spot_img
spot_img

लैलूंगा में बड़ी कार्यवाही! संयुक्त जांच दल की दबिश—विमला यादव के गोदाम से पकड़ा गया 55 बोरी अवैध धान

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूंगा में बड़ी कार्यवाही! संयुक्त जांच दल की दबिश—विमला यादव के गोदाम से पकड़ा गया 55 बोरी अवैध धान

लैलूंगा। 29 नवंबर 2025—तहसील लैलूंगा में आज संयुक्त जांच दल (राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग) की टीम ने अचानक दबिश देते हुए निरीक्षण अभियान चलाया, जिसके दौरान एक बड़ा खुलासा सामने आया। जांच के दौरान विमला यादव पति देवार्चन यादव, ग्राम भकुर्रा के दुकान एवं गोदाम परिसर से 55 बोरी धान (कुल 22 क्विंटल) बरामद किया गया, जिसे मंडी अधिनियम के तहत अवैध भंडारण की श्रेणी में पाया गया। टीम द्वारा मौके पर ही प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

जांच दल की इस कार्यवाही ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। धान खरीदी सीजन के बीच बढ़ रही अवैध भंडारण और तस्करी पर लगाम कसने प्रशासन ने सख्त रूख अपना लिया है, जिसके तहत लगातार निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है। टीम के सदस्यों ने बताया कि बिना अनुमति, बिना पंजीयन एवं बिना वैध दस्तावेज के किसी भी प्रकार का भंडारण नियमों के विरुद्ध है और ऐसी गतिविधियों पर कठोर दंड का प्रावधान है।

स्थानीय प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि आगे भी इसी तरह की कार्यवाही जारी रहेगी और कोई भी व्यापारी या किसान यदि अवैध भंडारण या खरीद–फरोख्त में संलिप्त पाया गया तो उस पर कड़ी कार्यवाही तय है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य भंडारकों और बिचौलियों में भी हलचल तेज हो गई है, वहीं किसानों ने वैध तरीके से धान विक्रय के लिए मंडी में पहुंचने की अपील की है।

यह छापामार कार्यवाही प्रशासन की सतर्कता और अवैध कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़: एग्रीस्टैक में किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराएं, धान खरीदी की तैयारी समय पर पूरी करें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समय-सीमा की बैठक में दिए निर्देश, अवैध कब्जे और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के भी आदेश रायगढ़, 21 अक्टूबर 2026। रायगढ़...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS