WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

भकुर्रा में हाथियों का कहर 15 हाथियों के दल ने मचाई तबाही – घरों पर हमला, ग्रामीणों में दहशत, रात भर दहाड़ती रही जंगल की खामोशी!

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

भकुर्रा में हाथियों का कहर 15 हाथियों के दल ने मचाई तबाही – घरों पर हमला, ग्रामीणों में दहशत, रात भर दहाड़ती रही जंगल की खामोशी!

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

भकुर्रा क्षेत्र में जंगल से निकलकर आए लगभग 15 हाथियों के विशाल झुंड ने देर रात कहर बरपा दिया। हाथियों ने गांव के एक घर को बुरी तरह तोड़फोड़ करते हुए आसपास के हिस्सों में भी नुकसान पहुंचाया। अचानक हुए इस हमले से पूरा गांव दहशत में है। ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों का झुंड देर रात गांव में घुसा और लंबे समय तक उत्पात मचाता रहा। आवाज़, गड़गड़ाहट और पेड़ों के टूटने की खड़खड़ाहट से पूरा भकुर्रा दहल उठा।

भकुर्रा, सगरपाली और गहिरा के जंगलों के आसपास अब भी यह हाथियों का दल मौजूद बताया जा रहा है, जिससे स्थिति और ज्यादा चिंताजनक हो गई है। लगातार हाथियों की हलचल से गांव में दहशत और भय का माहौल कायम है। लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं,

मामले की जानकारी मिलते ही लैलूंगा वन विभाग की टीम अलर्ट मोड में आ गई है। विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और हाथियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात में बाहर न निकलने और हाथियों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने साफ किया है कि हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश जारी है।

फिलहाल गांव में दहशत का साया गहरा है… लोग भगवान का नाम ले रहे हैं और इंतज़ार कर रहे हैं कि कब यह खतरा टले और गांव फिर से सुरक्षित सांस ले सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS