● बालिका छात्रावास सराईपाली में “गुड टच–बैड टच” पर जागरूकता, बच्चों को दी गई सुरक्षा की अहम सीख

spot_img

● बालिका छात्रावास सराईपाली में “गुड टच–बैड टच” पर जागरूकता, बच्चों को दी गई सुरक्षा की अहम सीख

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 10 जनवरी । जिले में महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत आज पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बालिका छात्रावास सराईपाली में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूंजीपथरा थाने के एसआई विजय एक्का, अधीक्षिका श्रीमती फ्राँसिस्का तिग्गा, महिला आरक्षक सुमन राठिया ने छोटे बच्चों को “गुड टच–बैड टच” की जानकारी सरल और समझने योग्य भाषा में दी। बच्चों को बताया गया कि कौन-सा स्पर्श सुरक्षित और अच्छा होता है तथा किस प्रकार का स्पर्श गलत होता है, जिससे उन्हें असहज महसूस हो।

      कार्यक्रम के दौरान बच्चों को यह भी समझाया गया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करे, डराए या धमकाए, तो वे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक, वार्डन या पुलिस को इसकी जानकारी दें। उन्हें यह संदेश दिया गया कि डरना नहीं है, चुप नहीं रहना है और अपनी सुरक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। पुलिस टीम ने बच्चों को “ना कहना”, सुरक्षित दूरी बनाए रखना और भरोसेमंद लोगों से बात करने के महत्व पर भी जोर दिया।

      इसके साथ ही बच्चों को मोबाइल के सुरक्षित उपयोग, अनजान लोगों से बातचीत न करने, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के बारे में बताया गया। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें सुरक्षित व्यवहार सिखाना और किसी भी प्रकार के शोषण से बचाव के लिए सजग करना रहा। कार्यक्रम में थाना पूंजीपथरा के आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी एवं नरेन्द्र पैंकरा भी मौजूद रहे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

CHHATTISGARH NEWS

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

स्क्रैप की कीमत ₹9.57 लाख, ट्रक सहित करीब ₹18 लाख की संपत्ति जप्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 8 अक्टूबर । एसएसपी शशि...