spot_img
spot_img

ऑपरेशन मुस्कान :- गुम नाबालिक बालिका को ढूंढ किया परिजनों के सुपुर्द
प्यार के जाल में फंसा, नाबालिक बालिका को भगा कर ले गया था आरोपी, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

spot_img
spot_img
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

ऑपरेशन मुस्कान:- गुम नाबालिक बालिका को ढूंढ किया परिजनों के सुपुर्द
प्यार के जाल में फंसा, नाबालिक बालिका को भगा कर ले गया था आरोपी, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत
आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में बी एन एस की धारा 137(2),87,96,69,64(2),(M) 65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 4, 6 तथा एस सी/एस टी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत अपराध पंजीबद्ध
नाम गिरफ्तार आरोपी: मुन्ना कुमार, उम्र 19 वर्ष
   
    ➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.01.26 को थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 28.12.25 को सुबह 09.00 बजे के लगभग उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी , थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत ही एक ग्राम में अपनी दीदी के घर, शादी देखने जा रही हूं कहकर निकली थी, परंतु अपनी दीदी के घर न जाकर कहीं और चली गई, प्रार्थी के द्वारा मोबाइल फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई, परंतु उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। प्रार्थी के द्वारा आस पास, रिश्तेदारों सहेलियों, में पता साजी किया गया कहीं पता नहीं चला,प्रार्थी को संदेह है कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी को किसी व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा कर ले जाया गया है।
➡️ मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना पत्थलगांव में प्रार्थी की रिपोर्ट पर गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच पाता साजी में लिया गया था।
  ➡️ जांच पता साजी के दौरान पुलिस को मुखबीर, परिजनों के सहयोग तथा पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त गुम नाबालिक बालिका, जिला बलरामपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में आरोपी मुन्ना कुमार के साथ है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर, तत्काल थाना पत्थलगांव से पुलिस टीम जिला बलरामपुर रवाना की गई, जहां जशपुर पुलिस टीम के द्वारा आरोपी मुन्ना कुमार के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद किया गया, व आरोपी मुन्ना कुमार को हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
    पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया कि थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक मेले में, नाबालिक बालिका की आरोपी मुन्ना से जान पहचान हुई थी , आरोपी मुन्ना मेले में ही काम करता था, वे मोबाइल फोन के जरिए आपस में बातचीत करते थे, इसी दौरान दिनांक 28.12.25 को आरोपी मुन्ना कुमार के द्वारा, नाबालिक बालिका को , प्यार का झांसा देकर, बहला फुसलाकर कर भगा कर ले जाया गया था। आरोपी मुन्ना कुमार के द्वारा नाबालिक बालिका से, शादी का झांसा देते हुए, दुष्कर्म भी किया गया है।
    पीड़िता के कथन पर मामले में आरोपी के विरुद्ध  उक्त कृत्य के लिए बी एन एस की धारा 87,96,69,64(2),(M) 65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 4, 6 तथा एस सी/एस टी एक्ट की धारा 3(2)(V) जोड़ी गई। व पुलिस के द्वारा नाबालिक बालिका का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है तथा उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मुन्ना कुमार उम्र 19 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
   मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, सहायक उप निरीक्षक राजनाथ भगत, व आरक्षक राजेन्द्र रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत एक गुम नाबालिक बालिका को ढूंढ कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, उसे भगाने  व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। ऐसे मामलों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार द्वारा कौन बनेगा डिजिटल स्टार के विजेता को किया पुरुस्कृत

हरदीबाजार - मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार द्वारा इस वर्ष कौन बनेगा डिजिटल स्टार का इनाम भी रखा गया था जिसमें नवरात्रि...

CHHATTISGARH NEWS

मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार द्वारा कौन बनेगा डिजिटल स्टार के विजेता को किया पुरुस्कृत

हरदीबाजार - मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार द्वारा इस वर्ष कौन बनेगा डिजिटल स्टार का इनाम भी रखा गया था जिसमें नवरात्रि...

RAIGARH NEWS

राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा की एके-47 फायरिंग का मामला पीएचक्यू पहुंचा, मांगा गया स्पष्टीकरण

दशहरा पर शस्त्र पूजा के दौरान वायरल हुआ था वीडियो; पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने हथियार संभालने के तरीके और सुरक्षा मानकों पर...