WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मनोनुकूल इच्छा की पूर्ति न होना ही दुख का कारण – अघोर पीठ अभेद आश्रम में अनन्य दिवस पर्व पर उमड़ा सेवा का सैलाब

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

मनोनुकूल इच्छा की पूर्ति न होना ही दुख का कारण – अघोर पीठ अभेद आश्रम में अनन्य दिवस पर्व पर उमड़ा सेवा का सैलाब

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

लैलूंगा /शनिवार को अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम ट्रस्ट पोंड़ीदल्हा अकलतरा की शाखा अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम पाकरगांव, लैलूंगा (जिला रायगढ़) में अनन्य दिवस पर्व भव्य रूप से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में आध्यात्म, सेवा और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल हवन-पूजन एवं अघोरान्नामपरो मंत्र जाप व संकीर्तन से हुई। इसके पश्चात विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ए.जी. हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, पालीडीह पत्थलगांव (जिला जशपुर) के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं।
डॉ. राहुल मिश्रा (ऑर्थोपेडिक), डॉ. अजीत गुप्ता (क्रिटिकल केयर/मेडिसिन), डॉ. सृष्टि त्रिवेदी (गायनेकोलॉजी), डॉ. हेमंत प्रधान (जनरल फिजिशियन) सहित मेडिकल स्टाफ ने सर्दी-खांसी-बुखार के 800, सिकल सेल के 75, हड्डी रोग के 186, महिला रोग के 210 मरीजों का उपचार कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।

नेत्र परीक्षण में 86 मरीजों की जांच हुई, जिनमें 04 मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित हुए। इनका निःशुल्क ऑपरेशन ए.जी. हॉस्पिटल पत्थलगांव में आश्रम द्वारा कराया जाएगा। 38 मरीजों को चश्मा योग्य पाया गया। हाइड्रोसील के 15 मरीजों में से 05 ऑपरेशन योग्य पाए गए, जिनका ऑपरेशन लैलूंगा चिकित्सालय में किया जाएगा।
जया स्पाइन केयर थेरेपी सेंटर के फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा 45 मरीजों (कमर, घुटना, जोड़, कंधा दर्द व लकवा) को उपचार दिया गया।

आयुर्वेद विभाग के डॉ. मदनमोहन बड़ाईक, डॉ. रवीना मेहरा, डॉ. दिव्या पटेल, डॉ. नागेंद्र नायक सहित स्टाफ ने वात रोग के 221, उदर रोग 90, चर्म रोग 50, खांसी 78, पाइल्स 20, स्त्री रोग 55 मरीजों का उपचार कर निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां दीं।
इस प्रकार शिविर में लगभग 2000 मरीजों को निःशुल्क उपचार व दवा वितरण किया गया।

परम पूज्य कपालिक धर्मरक्षित राम के सान्निध्य में ठंड से बचाव हेतु 4990 कंबल जरूरतमंदों को वितरित किए गए तथा 6000 लोगों के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई।

आशीर्वचन में परम पूज्य ने कहा—

मनोनुकूल इच्छा की पूर्ति न होना ही दुख का कारण बनता है। बाहरी आडंबर छोड़कर आत्मा के भीतर प्रकाश खोजिए। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। संयमी जीवन सुख, शांति और परमार्थ की राह दिखाता है।” कार्यक्रम में ए.जी. हॉस्पिटल प्रमुख  टिकेश्वर यादव, डॉ. धरम पैंकरा (बीएमओ),  के.सी. चौधरी (एसडीओ जल संसाधन), रमेश अग्रवाल, महेश्वर यादव, सरपंच उजल सिदार, पंचायत पदाधिकारी, पूर्व नगर अध्यक्ष  ओमसागर पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
अनन्य दिवस पर्व ने सेवा, समर्पण और सद्भाव का संदेश देकर क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

BREAKING NEWS | लैलूँगा से बड़ी खबर!NEW PULSAR 125 की धमाकेदार लॉन्चिंग!सिर्फ ₹501/- में Booking और उपहारों की बौछार!

लैलूँगा में New Pulsar 125 की लॉन्चिंग को लेकर बाइक प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS