spot_img
spot_img

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   – वायुनन्दन पांडे

spot_img
spot_img
spot_img

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   – वायुनन्दन पांडे

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटाईपाली सी के विद्यार्थी यह न समझें की आज आपका इस विद्यालय से विदाई हो रहा है आपके परीक्षा परिणाम के बाद हमारा टी आर एन एनर्जी आप लोगों के लिए इसी विद्यालय प्रांगण में अभिनंदन समारोह और भोज का आयोजन करेगा। जिसमें हम आपके भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे और आपकी क्षमता और संसाधनों पर भी चिंतन कर राह निकलेंगे यह उदगार विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों को समबोधित करते हुए मुख्य अतिथि की आसंदी से वायुनन्दन पांडे विभागाध्यक्ष सुरक्षा एवं प्रशासन टी आर एन एनर्जी भेंगारी ने कहा । आगे उन्होंने बच्चों को कहा कि आप जितना भी आगे बढ़ें किन्तु अपने संस्कार को न छोड़े और शिक्षकों को न भूले उन्होंने बहुत ही सारगर्भित बातों से बच्चों के मनोबल को बढ़ाया उनके उद्बोधन से बच्चों को ऐसा लगा जैसे उन्हें एक नया पालक मिल गया हो। संस्था प्राचार्य श्रीमती नीलिमा तंबोली ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा पे बेहतर परिणाम लाने हेतु लगन से पढ़ने और अनुशासित परीक्षा देने हेतु प्रेरित की। संस्थान के राजीव गुप्ता ने जीवन में शिक्षा और संस्कार का महत्व पर रोचक व सारगर्भित उदाहरण के माध्यम से बच्चो को मोटीवेट किया। अपनी कमजोरी को ताकत बनाने के लिए भी काई लोगों का उदाहरण प्रस्तुत किया। कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ गुजारे पलो को याद किया विद्यालय को शिक्षा और संस्कार को अदभुत बताया। शिक्षकों के अपना पन को अविस्मरणीय बताया। बड़ी भावुकता और आत्मीय वातावरण में विदाई समारोह संपन्न हुआ। विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थी गण कार्यक्रम में पूरी सहभागिता के साथ उपस्थित थे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में महिला थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया सजग

जगतपुर के चंद्रा सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 40 से 50 महिलाएं शामिल हुईं, ‘हैलो सिस्टर’ हेल्पलाइन और डायल 112 की दी जानकारी रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS