BIG BREAKING : रायगढ़ में अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल

spot_img

अज्ञात ट्रक कि चपेट में बाइक पिता पुत्र कि मौत दो अन्य घायल

रायगढ़, 17 फरवरी 26
रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा मार्ग पर तराईमाल स्थित बंजारी प्लांट के समीप सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।  बताया जा रहा है कि पूंजीपथरा क्षेत्र के महुआ चौक तुमीडीह निवासी मोहम्मद अशरफ कुरैशी अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर बाइक से लगभग 12 बजे के आसपास इलाज के लिए रायगढ़ निकले थे। परिवार का 8 वर्षीय बेटा बीमार था, जिसे दिखाने वे अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को बुरी तरह टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ने अचानक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि मोहम्मद अशरफ कुरैशी और उनके 8 वर्षीय पुत्र आफताब कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद सड़क पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रायगढ़–पूंजीपथरा मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर हादसों का कारण बनती रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रभावी नियंत्रण के उपाय नजर नहीं आ रहे हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS