spot_img
spot_img

ऑपरेशन आघात” के तहत ग्राम बरभौना जंगल में पुलिस की छापेमारी, जंगल में बनाई जा रही अवैध महुआ शराब की भट्ठी नष्ट

spot_img
spot_img
spot_img

ऑपरेशन आघात” के तहत ग्राम बरभौना जंगल में पुलिस की छापेमारी, जंगल में बनाई जा रही अवैध महुआ शराब की भट्ठी नष्ट

जंगल में महुआ शराब बनाने की सूचना पर छाल पुलिस की त्वरित रेड, आरोपी मौके से फरार

बड़ी मात्रा में महुआ पास नष्ट कर अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी अंकुश

जन चौपाल में दी गई चेतावनी के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी

रिपोर्ट ~, हीरालाल राठिया लैलूंगा

        रायगढ़, 23 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत थाना छाल पुलिस द्वारा ग्राम बरभौना में कल छापेमार कार्रवाई कर अवैध महुआ शराब निर्माण की भट्ठी को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बरभौना के बाहर जंगल क्षेत्र में भट्ठी बनाकर अवैध महुआ शराब तैयार की जा रही है।

         सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को आता देख अवैध शराब बनाने में संलिप्त व्यक्ति मौके से जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा मौके का निरीक्षण करने पर बड़ी मात्रा में महुआ पास (कच्चा माल) पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध शराब निर्माण की प्रक्रिया को तत्काल रोक दिया गया।

          गौरतलब है कि हाल ही में थाना प्रभारी छाल द्वारा छाल बस्ती में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी तथा ग्रामीणों को ऐसे असामाजिक तत्वों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया था। ग्रामीणों की जागरूकता और सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण पर प्रभावी कार्रवाई की है। गांव में मुनादी कराकर अवैध शराब बनाने वालों को फिर से चेतावनी दी गई है कि अवैध शराब बनाने वालों को पकड़ा जायेगा और कड़ी कार्यवाही की जावेगी ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

        अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, ऑपरेशन आघात के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

        इस कार्रवाई में उप निरीक्षक मदन पाटले, आरक्षक भूपेश राठिया, प्रबंध राठिया, उमेंद्र उरांव एवं सतीश जगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में महिला थाना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं को साइबर अपराध और सुरक्षा के प्रति किया सजग

जगतपुर के चंद्रा सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 40 से 50 महिलाएं शामिल हुईं, ‘हैलो सिस्टर’ हेल्पलाइन और डायल 112 की दी जानकारी रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS