छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की बैठक,

छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन में रायपुर संभाग के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं का डिजिटल सदस्य्ता अभियान का प्रशिक्षण हुआ।

कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सदस्यता अभियान चला रही है। प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में पार्टी के सदस्यों की संख्या 10 लाख पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। पहले कांग्रेस रसीद काटकर सदस्य बना रही थी, लेकिन इससे सदस्यता अभियान धीमी गति से चल रहा था। इस कारण यह निर्णय लिया गया कि रसीद के साथ डिजिटल एप के माध्यम से भी सदस्य बनाए जाएं। प्रदेश में कांग्रेस पहली बार एप के माध्यम से सदस्य बना रही है, इसलिए संभागवार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

पीसीसी से जारी कार्यक्रम के अनुसार तीन फरवरी को रायपुर संभाग का प्रशिक्षण होना था, लेकिन कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रवास के कारण रायपुर के साथ बिलासपुर और सरगुजा संभाग का प्रशिक्षण स्थगित कर दिया गया। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पुनिया और प्रभारी सचिव उल्का का रायपुर प्रवास हुआ तो प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय राजीव भवन में रायपुर संभाग के लिए नियुक्त चीफ इनरोलर, जोन अध्यक्षों को एप से सदस्य बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

बिरगांव के ब्लाक अध्यक्ष बनाए गए सोलंकी

रायपुर (वि.)। कांग्रेस ने रायपुर जिला में दो ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के अनुमोदन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार रायपुर ग्रामीण बिरगांव ब्लाक अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी, रायपुर ग्रामीण चंदखुरी ब्लाक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर को नियुक्त किया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धान खरीदी घोटाले में 4 और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद सारंगढ़-बिलाईगढ़, थाना सरिया पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना (पंजीयन क्रमांक 245) में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...