spot_img
spot_img

कलेक्टर एवं एसएसपी का जिला जेल रायगढ़ में आकस्मिक निरीक्षण

स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन, चिकित्सा सुविधाओं की गहन समीक्षा

spot_img
spot_img
spot_img

कलेक्टर एवं एसएसपी का जिला जेल रायगढ़ में आकस्मिक निरीक्षण

स्वच्छता, सुरक्षा, भोजन, चिकित्सा सुविधाओं की गहन समीक्षा

बंदियों व परिजनों से संवाद, व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने निर्देश

रायगढ़, 28 फरवरी 2026।
जिला जेल रायगढ़ का आज प्रातः कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंध, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सेवाएं तथा बंदियों को उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया गया।
अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से सीधे संवाद स्थापित किया। बंदियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, अधिवक्ता से मुलाकात की व्यवस्था तथा निःशुल्क कानूनी सहायता से जुड़े विषय अधिकारियों के समक्ष रखे गए। कलेक्टर एवं एसएसपी ने सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के क्रम में पूर्व में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर की जानकारी भी ली गई। शिविर के दौरान नेत्र रोग से पीड़ित बंदियों को चश्मों का वितरण किया गया था। साथ ही अस्वस्थ बंदियों को फल वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील पहल का परिचय दिया गया। अधिकारियों ने चिकित्सा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।
जेल परिसर में उपस्थित बंदियों के परिजनों से भी चर्चा की गई। परिजनों ने मुलाकात व्यवस्था को सहज बनाने तथा प्रतीक्षा अवधि घटाने का आग्रह किया। इस पर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को और व्यवस्थित एवं सुचारू बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों के अधिकारों की रक्षा, सुधारात्मक वातावरण का निर्माण तथा मानवीय दृष्टिकोण अपनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने सुरक्षा प्रबंधों को सतत सुदृढ़ रखने और निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के अंत में जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों तथा नियमित समीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक गोवर्धन सिंह सोरी और एसडीएम महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से बिगड़ सकता है मौसम; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश, निचले इलाकों में राहत-बचाव की तैयारी रायगढ़, 25 अक्टूबर।...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से बिगड़ सकता है मौसम; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश, निचले इलाकों में राहत-बचाव की तैयारी रायगढ़, 25 अक्टूबर।...

RAIGARH NEWS

पुसौर में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, 31 संकुलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पासिंग राउंड से लेकर बजर राउंड तक रोचक मुकाबला, चयनित विद्यार्थी 14 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा रायगढ़, 25 अक्टूबर। विद्यार्थियों में...