spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

होली की चौक-चौबंद व्यवस्था में पुलिस की सतर्कता से आरोपी लैलूंगा बार्डर के पाकरगांव में धराए

थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — उड़ीसा से कार में तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से करीब 29 किलो गांजा,  रिट्ज कार और दो मोबाइल  समेत 17.65 लाख की संपत्ति जब्त

फिल्म ‘पुष्पा’ की तरह कार को मॉडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में छुपाकर लाया जा रहा था गांजा

होली की चौक-चौबंद व्यवस्था में पुलिस की सतर्कता से आरोपी लैलूंगा बार्डर के पाकरगांव में धराए

थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता

सप्लायर समेत तस्करी नेटवर्क के सरगना पर भी नामजद एफआईआर दर्ज

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     रायगढ़, 2 मार्च 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन रायगढ़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत थाना लैलूंगा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा तस्करी कर ला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 29 किलो गांजा, गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दो मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों द्वारा फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर कार के दरवाजों और बैक लाइट में विशेष चेंबर बनाकर गांजा छुपाया गया था, ताकि पुलिस जांच से बचा जा सके। इस कार्रवाई में कुल 17.65 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है तथा फरार सप्लायर एवं सरगना के विरुद्ध भी नामजद अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

     वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन आघात संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि पत्थलगांव क्षेत्र का एक व्यक्ति उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ होते हुए अन्य राज्यों में सप्लाई करता है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी श्री सिंह द्वारा थाना लैलूंगा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम को आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए। दिनांक 01 मार्च 2026 को सूचना मिली कि दो व्यक्ति चॉकलेट रंग की मारुति सुजुकी रिट्ज कार क्रमांक CG-13-UG-9683 से उड़ीसा से गांजा लेकर पाकरगांव लैलूंगा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी की गई। शाम करीब 6 बजे संदिग्ध कार दिखाई देने पर पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर वाहन को कच्चे रास्ते की ओर मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

          वाहन में सवार आरोपियों ने अपना नाम श्रवण कुमार निषाद और महेन्द्र प्रसाद चौहान बताया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा तस्करी से इंकार किया, लेकिन पुलिस को मिली सटीक सूचना के आधार पर वाहन की बारीकी से जांच की गई, जिसमें कार के दरवाजों और बैक लाइट के अंदर बनाए गए गुप्त चेंबर से गांजा बरामद हुआ। आरोपी श्रवण कुमार निषाद के कब्जे से करीब 19.033 किलोग्राम गांजा तथा आरोपी महेन्द्र प्रसाद चौहान के कब्जे से करीब 10.082 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा गांजा परिवहन में प्रयुक्त मारुति सुजुकी रिट्ज कार और दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

      पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामकुमार कुजूर निवासी महेशपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर द्वारा उन्हें उड़ीसा से गांजा लाने के लिए प्रति 10 किलो गांजा पर 10,000 रुपये देने का लालच दिया गया था। दोनों आरोपी उड़ीसा जाकर गांजा लाए और उसे कार में छुपाकर रामकुमार कुजूर तक पहुंचाने जा रहे थे। इस मामले में थाना लैलूंगा में आरोपी श्रवण कुमार निषाद, महेन्द्र प्रसाद चौहान और फरार आरोपी रामकुमार कुजूर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 69/2026 धारा 20(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी रामकुमार कुजूर की तलाश जारी है।

        एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उपनिरीक्षक राजेश दर्शन, आरक्षक जितेंद्र कुर्रे, मन्नू खड़िया तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक बृजलाल गुज्जर, आरक्षक प्रशांत पण्डा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा और रविन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

       रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों, सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जाएगा तथा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

नाम आरोपी
(1) श्रवण कुमार निषाद पिता भगवानु निषाद उम्र 34 वर्ष साकिन कमरगा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.),
(2) महेन्द्र प्रसाद चौहान पिता श्रीधर चौहान उम्र 40 वर्ष साकिन गमेकेला थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ.ग.),
फरार आरोपी ( 3)रामकुमार कुजुर निवासी महेशपुर थाना पत्थलगांव जिला जशपुर (छ.ग.)

जप्त मशरूका
(1) आरोपी श्रवण कुमार निषाद से 19.033 किलो ग्राम गांजा, 9 लाख 50 हजार रूपये
(2) एक चाकलेट कलर मारूती सुजुकी रिट्ज कार कमांक सी.जी. 13 यू.जी. 9683 कीमती करीब 3 लाख रूपये
(3) एक नग सैमसंग कंपनी का टच स्कीन मोबाईल कीमती करीब 10,000 रूपये
(4) आरोपी महेन्द्र प्रसाद चौहान से जप्त गांजा वजन 10.082 किलो ग्राम कीमती करीब 5 लाख रूपये
(5) एक नग विवो कंपनी का टच स्कीन मोबाईल कीमती करीब 5,000 रूपये

     कुल जुमला कीमती 17 लाख 65 हजार रूपये ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस

बिलासपुर संभाग ब्यूरो सुखदेव आजाद बिलासपुर संभाग बिलासपुर। पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के निर्देशन में संचालित “सशक्त एप्स” के प्रभावी उपयोग से सरकंडा पुलिस...
Latest
टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस Aaj Ka Panchang : आज से वैशाख माह का हुआ आगाज, जानिए 3 अप्रैल के दिन का शुभ और अ... Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? किसे होगा फायदा-नुक... धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अंतरजिला जुआ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु जिले के एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय जाएंगे पुल...