spot_img
spot_img

अमित शाह आज ओडिशा में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज ओडिशा के मुंडली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 57वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार, शाह इस अवसर पर भुवनेश्वर में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) के नए परिसर की आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही वह एनएफएसयू के ट्रांजिट परिसर का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। गृहमंत्री एनएफएसयू परिसर के निकट केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) का भूमि पूजन करेंगे

कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय गृह सचिव, एनएफएसयू के संस्थापक कुलपति और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस दौरान शाह गृह मंत्रालय की विभिन्न पहलों के अंतर्गत पुलिस अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई पुलिस स्टेशन भवनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे तथा कई पुलिस स्टेशनों में कमांड एवं नियंत्रण और अन्य सुविधाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

इसके अतिरिक्त भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भुवनेश्वर और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। एनएफएसयू का भुवनेश्वर कैंपस राज्य में फॉरेंसिक और जांच से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ओडिशा सरकार द्वारा आवंटित 40 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस स्थायी परिसर को फॉरेंसिक और संबद्ध विज्ञानों के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

एनएफएसयू का यह अस्थायी परिसर तीन शैक्षणिक कार्यक्रमों—एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी डिजिटल फॉरेंसिक्स और सूचना सुरक्षा तथा एलएलएम साइबर कानून एवं साइबर अपराध जांच के साथ अपना संचालन शुरू कर रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ से कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा, 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में राहत-बचाव की तैयारियां तेज, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश की आशंका; रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित नई दिल्ली। बंगाल...

CHHATTISGARH NEWS

चक्रवात ‘अर्णब’ से कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा, 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में राहत-बचाव की तैयारियां तेज, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश की आशंका; रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित नई दिल्ली। बंगाल...

RAIGARH NEWS

रायगढ़: ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले शव की हुई पहचान, उच्चभिट्ठी के योगेश कश्यप की हत्या का मामला

पत्नी से अलग रह रहा था मृतक, तीन साल की बेटी का पिता था योगेश; हत्या के मामले में एक आरोपी और चार विधि...