spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

तमनार में आयोजित शिविर में पहुंचे कलेक्टर, स्टॉलों का निरीक्षण कर लिया जायजा

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर बना समाधान का मंच, हितग्राहियों के चेहरों पर दिखी खुशी की झलक

तमनार में आयोजित शिविर में पहुंचे कलेक्टर, स्टॉलों का निरीक्षण कर लिया जायजा

अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश

बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, समस्याओं के समाधान और योजनाओं का लाभ लेने दिए आवेदन

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 13 मार्च 2026/ तमनार में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आम नागरिकों के लिए समाधान का प्रभावी मंच बनकर सामने आया। यहां लोग केवल आवेदन लेकर ही नहीं, बल्कि उम्मीद और विश्वास के साथ पहुंचे थे। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित रहे और आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। योजनाओं का लाभ मिलने पर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
             शिविर में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी स्वयं पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके। शिविर में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और आमजनों से आवेदन प्राप्त किए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान और विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविर में पहुंचे। कई मामलों में मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।
            स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय शिविर में सभी विभागों के अधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित रहते हैं, जिससे कई ऐसे कार्य जो सामान्यतः जिला मुख्यालय जाकर कराने पड़ते हैं, वे यहीं आसानी से संपन्न हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
             शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। मत्स्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को मछली पकड़ने के जाल तथा 2 हितग्राहियों को आइस बॉक्स वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा 6 हितग्राहियों को जैविक कीटनाशक और मृदा हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। जनपद पंचायत तमनार द्वारा 11 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 7 हितग्राहियों को पेंशन प्रमाण पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई। उद्यान विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को पौधों का वितरण किया गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 25 हितग्राहियों को अन्नप्राशन, पोषण किट, गोद भराई तथा नोनी सुरक्षा योजना से लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को छड़ी तथा श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड एवं अपेक्स बैंक की ओर से किसानों को केसीसी कार्ड एवं केसीसी चेक वितरित किए गए।
             शिविर में योजनाओं का लाभ मिलने पर हितग्राहियों ने खुशी जाहिर की। हितग्राही श्रीमती सविता सिदार ने मछली पकड़ने का जाल प्राप्त होने पर कहा कि पहले मत्स्य व्यवसाय में काफी कठिनाई होती थी, लेकिन अब जाल मिलने से उनके काम में सहूलियत होगी। हितग्राही श्री हरिशंकर साहू ने पेंशन प्रमाण पत्र मिलने पर शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं हितग्राही समारू राम ने कहा कि उन्हें मिली छड़ी उनके लिए सहारा बनेगी। शिविर के दौरान आमजनों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर नए आवेदनों का पंजीयन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में स्वास्थ्य जांच के साथ दवाइयों का वितरण भी किया गया।
            इस अवसर पर जनपद पंचायत तमनार अध्यक्ष श्री जगेश्वर सिदार, श्री सत्यानंद राठिया, श्री रमेश चंद्र बेहरा, श्री सतीश बेहरा, श्री जतिंद्र साव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम घरघोड़ा श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!

धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में! लैलूंगा सलखिया क्षेत्र का घना जंगल इन दिनों आग की भेंट चढ़ता...
Latest
धूं-धूं कर जल रहा सलखिया का जंगल, वन विभाग गहरी नींद में!
जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्र... अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने किया पीएम श्री स्कूल का निरीक्षण
वोके...
BIG BREAKING : लैलूँगा शिविर में प्रशासन की बड़ी लापरवाही! अधिकारी नदारद, जनप्रत... जांजगीर-चांपा: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार अंतरजिला जुआ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार 48 th IPS इंडक्शन प्रशिक्षण हेतु जिले के एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय जाएंगे पुल... घर में घुसकर मारपीट, तीन लोग घायल — ब्रेजा कार से पहुंचे आरोपियों ने दिया घटना क... जहां कभी नक्सलवाद का था बोलबाला, वहां अब खेलो का हो रहा उदय एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर - राज्य...