क्षेत्रीय विधायक लालजीत नगर के विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल

क्षेत्रीय विधायक लालजीत नगर के विभिन्न कार्यक्रम में हुए शामिल

क्षेत्रीय विधायक लालजीत के द्वारा सरस्वती सायकिल योजना अंतर्गत आज नगर के कन्या हाई स्कूल तथा आत्मानंद स्कूल की बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। वही सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गये। इस दौरान विधायक ने कहा कि सरकार के द्वारा छात्राओं को हर संभव संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में ऊँचे से ऊँचे मुकाम हासिल कर सके। उन्होंने बताया कि उनके अध्ययन की रफ्तार भी तेज हो सकेगी।वहीं अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान विधायक लालजीत शासकीय महाविद्यालय भी पहुंचे जहां उन्होंने महाविधालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्रों से मुलाकात की इसके पश्चात विधायक निधि से निर्मित सिक्ख समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण आज विधायक लालजीत ने फीता काटकर किया। सामुदायिक भवन के लिए अनुदान निधि दिए जाने पर समाज ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया आपको बता दे की नगर के सिविल लाइन में बने सिक्ख समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने पहुंचे विधायक ने सिक्ख समाज को बधाई देते हुए कहा कि, गुरु नानक देव के उद्देश्य आज वर्तमान संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक है। इन विचारों को हमेशा स्वीकार किया जाएगा। गुरु नानक जी कहते थे हमेशा व्यक्ति को ईमानदारी और मेहनत करके जीवन बिताना चाहिए। असहाय लोगों की मदद करना ही अच्छा जीवन है। गुरु नानक देव जी ने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का हमेशा प्रयास किया।कार्यक्रम के बाद विधायक लालजीत ने गुरुनानक चौक हेतु चिन्हित किए गए स्थान पर नारियल फोड़कर भूमिपुजन भी किया इस अवसर पर विधायक लालजीत गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की अरदास की।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

3 साल बाद भी अधूरा प्रधानमंत्री आवास, निर्माण पूरा कराने की मांग पर विधवा महिला के बेटे से मारपीट का आरोप

दिनांक-15/07/2026रायगढ़/लैलूंगा। जनपद पंचायत लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत झरन में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। गांव की तीन...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

सूर्योदय प्लांट के गार्ड से मोबाइल लूटकर चाकू से हमला करने वाले 3 लुटेरे चंद घंटों में गिरफ्तार, लूटा मोबाइल, चाकू व साक्ष्य जब्त

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ कंपनी गार्ड को घेरकर चाकू से हमला कर मोबाइल व पर्स लूटे और पीड़ित के फोन पे से 30...