दिनदहाड़े बैंक के सामने डिक्की से पार हुए लाखो रुपए

spot_img

विनय सिंह दुर्ग

/ दुर्ग जिले के भिलाई-3 शहर में एक बार फिर से उठाईगिरी की घटना हो गई है।
बताया जा रहा है कि पदुम नगर भिलाई-3 स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने से बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रूपये पार किए गए हैं। दिनदहाड़े इस उठाई गिरी की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। मौके पर सीएसपी प्रभात कुमार व भिलाई नगर थाना प्रभारी पहुंचकर जांच में जुट गए हैं, फिलहाल बैंक में लगे सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना लगभग एक बजे के आसपास की है। भिलाई-3 स्टेट बैंक के सामने से उठाईगिरी की यह घटना हुई है। पीड़ित पवन कुमार बैंक से रुपए निकालकर बाहर आया और बाइक की डिक्की में रुपए डाले, चंद मिनटों के भीतर किसी अज्ञात शख्स ने डिक्की से रुपए पार कर दिया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सीएसपी (आइपीएस) प्रभात कुमार ने बताया कि पवन कुमार के अनुसार डिक्की में डेढ़ लाख रुपये रखा था जो गायब हो गए हैं। पुलिस मौके पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना, रात में नाटक-आर्केस्ट्रा और जागरण से सजेगा...

सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी के चंदन चौक में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS