WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

अब 10 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 1 अप्रैल 2026/ सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हुए सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पूर्व में यह प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी अब विस्तारित अवधि में आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर श्रेणी के विभिन्न पदों-अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन (दसवीं एवं आठवीं) तथा अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, हवलदार (शिक्षा) एवं धर्म शिक्षक के पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित हैं।
            इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है तथा चयन केवल योग्यता के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट) में संपर्क की व्यवस्था भी की गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल

PCI के जवाब से असंतुष्ट संगठन ने की अपील, अब प्रधानमंत्री कार्यालय में दोबारा उठाया राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून का मुद्दानई दिल्ली/मुंबई। देशभर के...

CHHATTISGARH NEWS

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल

PCI के जवाब से असंतुष्ट संगठन ने की अपील, अब प्रधानमंत्री कार्यालय में दोबारा उठाया राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून का मुद्दानई दिल्ली/मुंबई। देशभर के...

RAIGARH NEWS

बारिश में भी खेतों तक पहुंचे कृषि अफसर! लैलूँगा के जौफुल धान ने खींचा संयुक्त संचालक का ध्यान, जैविक खेती से किसानों की आय...

लैलूंगा, रायगढ़ | 18 अगस्त 2026बारिश की झड़ी के बीच खेतों में उतरा कृषि विभाग का अमला! लैलूंगा क्षेत्र में सुगंधित जौफुल धान की...