स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल, जिले को मिलीं 6 संजीवनी 108 एम्बुलेंस

spot_img

बेमेतरा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग, जिला बेमेतरा को 6 नई संजीवनी 108 एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी एवं सुलभ हो सकेंगी। प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 31 मार्च को 300 बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट संजीवनी एक्सप्रेस 108 एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इसी क्रम में बेमेतरा जिले को 6 एम्बुलेंस प्राप्त हुई हैं, जिनमें 2 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एवं 4 बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एम्बुलेंस शामिल हैं।जिला चिकित्सालय बेमेतरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू एवं साजा विधायक ईश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंसों को रवाना किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पार्षद नीतू कोठारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन एम्बुलेंसों के माध्यम से गंभीर एवं आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। साथ ही मरीजों को शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में सहायता मिलेगी, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त बनेंगी।इन एम्बुलेंसों की सुव्यवस्थित तैनाती की गई है, एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय बेमेतरा में उपलब्ध रहेंगी, बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सीएचसी साजा, बेरला, नवागढ़ एवं नांदघाट में तैनात रहेंगी, इससे शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में आपातकालीन सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी। नई एम्बुलेंसों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें शामिल हैं, बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर, ऑक्सीजन सपोर्ट एवं नेबुलाइजेशन सुविधा, पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप इन सुविधाओं के माध्यम से मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह पहल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश

गढउमरिया के आर. आर. एनर्जी कपनी के सामने जुआ फड पर 8 जुआरी पकड़े गए, ₹25,070 जप्तसाइबर थाना एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS