पेयजल की नियमित जांच और निगरानी के लिए जल बहिनियों को दिया गया पुनरावर्ती प्रशिक्षण

spot_img

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नियमित जांच को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जल बहिनियों को पुनरावर्ती प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जल स्रोतों की समय-समय पर जांच कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।

प्रशिक्षण के दौरान जल बहिनियों को पेयजल की गुणवत्ता की जांच करने की प्रक्रिया, पानी के नमूने लेने की विधि तथा परीक्षण किट के सही उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि यदि पानी की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को तुरंत दें, ताकि आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके।

प्रशिक्षकों ने जल बहिनियों को गांवों में जल स्रोतों की नियमित निगरानी रखने, स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रेरित किया।

इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी बनी रहेगी और लोगों को स्वच्छ तथा सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा: पौध तैयार करने से रोपण और देखभाल तक सीखीं वैज्ञानिक तकनीकें

महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने उद्यान रोपणी बोइरदादर में लिया प्रशिक्षण; मुनगा उत्पादन, कीट-रोग नियंत्रण और बेहतर उपज के बताए गए...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS