BABU KHEMANI ARREST : IPL सट्टा किंग बाबू खेमानी गिरफ्तार

रायपुर। ऑनलाइन सट्टे की दुनिया का बड़ा नाम बाबू खेमानी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुंबई से उसकी गिरफ्तारी हुई है, जो IPL मैचों पर 3 STUMPS नाम की वेबसाइट के जरिए बड़ा सट्टा सिंडिकेट चला रहा था

पुलिस के मुताबिक, ये पूरा नेटवर्क महादेव सट्टा ऐप की तर्ज पर खड़ा किया गया था और देश के कई हिस्सों में फैला हुआ था। मुंबई और भुवनेश्वर में किराए के मकानों से बैठकर खेमानी इस अवैध धंधे को ऑपरेट कर रहा था, जहां से लाखों-करोड़ों का लेन-देन हो रहा था।

मामले की कड़ी तब जुड़ी जब क्राइम ब्रांच ने हाल ही में 20 सटोरियों को पकड़ा। पूछताछ में सबने एक ही नाम लिया बाबू खेमानी। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल ट्रैकिंग से उसकी लोकेशन मुंबई में पकड़ी और रेड मारकर गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी बात ये है कि खेमानी पहले भी पुलिस के रडार पर था और उस पर कार्रवाई हो चुकी थी। अब एक बार फिर उसकी गिरफ्तारी ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की बड़ी परत खोल दी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक

बिलासपुर - भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...