विधायक ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के हाथों बनाए स्वादिष्ट व्यंजनों को चखा

spot_img

विधायक ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के हाथों बनाए स्वादिष्ट व्यंजनों को चखा

श्री कांत जायसवाल

बैकुठपुर एमसीब/। अपने बच्चों की इच्छाओं को सुनें, उन्हें प्रोत्साहित करें और फिर अपने निर्णय लेने के लिए उन्हें स्वायत्ता दें। उक्त बातें बाल दिवस के अवसर पर बेलबहरा हाई स्कूल में बच्चों केउत्साहवर्धन के लिए पहुंचे सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने कहीं। विधायक कमरो ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने नौनिहालों को अपने हाथों से टॉफी वितरण कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और चाचा नेहरू केआदर्शों कोआत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं बच्चों द्वारा लगाए गए स्टाल का भी बारीकी से अवलोकन किया।उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता व गुरूजनों का सपना साकार करने को कहा। विधायक ने आज के बच्चों को कल का भविष्य बताते हुए कहा कि उड़ने दो परिंदों को अभी शोख हवा में, फिर लौट के बचपन के जमाने नहीं आते। इस अवसर पर विधायक ने बाल मेला में बच्चों के हाथों से निर्मित स्वादिष्ट व्यंजनों को भी चखा और जी भरकर उनकेहुनर की सराहना की।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना, रात में नाटक-आर्केस्ट्रा और जागरण से सजेगा...

सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी के चंदन चौक में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS