लैलूँगा – कोतबा – ट्रांसफार्मर पर कब्जा, गांव अंधेरे में डूबा… मनमानी से भड़का जनआक्रोश

spot_img




लैलूंगा/कोतबा/  ग्राम चिकनीपानी  के नवापारा वार्ड क्रमांक 07/06 में इन दिनों बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वजह कोई तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि एक व्यक्ति की कथित मनमानी बताई जा रही है, जिसने पूरे गांव की बिजली को अपने निजी फायदे का साधन बना लिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर से दानकिशोर उरांव उर्फ सोनू द्वारा बार-बार छेड़छाड़ कर बिजली सप्लाई बंद कर दी जाती है। बताया जा रहा है कि वह अपने खेतों में काम करने के लिए जानबूझकर पूरे वार्ड की बिजली काट देता है, जिससे हजारो लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं।

इस मनमानी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, गर्मी के मौसम में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और घरेलू कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मौखिक शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

गांव में धीरे-धीरे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही इस पर सख्त कदम नहीं उठाया गया तो वे मजबूर होकर सड़क पर उतरेंगे। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अब यह सिर्फ बिजली का मामला नहीं, बल्कि उनके अधिकारों और सम्मान का भी सवाल बन चुका है।

इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग कोतबा को लिखित आवेदन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में स्पष्ट कहा गया है कि ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएं और गांव में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

साथ ही इस शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर, जशपुर को भी भेजी गई है, ताकि प्रशासनिक स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया जाए।

अब देखने वाली बात यह होगी कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कितनी तेजी से कार्रवाई करते हैं, या फिर ग्रामीणों को अपने हक के लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। फिलहाल गांव में एक ही आवाज गूंज रही है—
“अब नहीं चलेगी मनमानी, हर हाल में चाहिए बिजली!”

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत घरघोड़ा एवं बैहामुड़ा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

गोदभराई, व्यंजन प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का हुआ आयोजन 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन सम्मानित रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ शासन के निर्देशानुसार...

CHHATTISGARH NEWS

सेवा संकल्प अभियान के तहत घरघोड़ा एवं बैहामुड़ा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

गोदभराई, व्यंजन प्रदर्शनी, स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा का हुआ आयोजन 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन सम्मानित रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ शासन के निर्देशानुसार...

RAIGARH NEWS

26 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

चार दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, व्हॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबले, पहले दिन मैदान पर दिखा खिलाड़ियों का उत्साह रायगढ़, 28 सितम्बर 2026/ 26वीं राज्य स्तरीय...