आरक्षक का वर्दी में बेसुध अवस्था का वीडियो वायरल — SSP ने आरक्षक को किया निलंबित

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

अनुशासनहीनता पर एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त रुख — अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

वर्दी में सार्वजनिक स्थान पर बेसुध अवस्था में पाए जाने पर SSP ने की तत्काल कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह — पुलिस कर्मियों से अपेक्षित है उच्च स्तरीय अनुशासन

  22 अप्रैल, रायगढ़ । आज दिनांक 22.04.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर थाना धरमजयगढ़ में पदस्थ आरक्षक दिलेश चन्द्रा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह वर्दी की स्थिति में किसी सार्वजनिक स्थान पर बेसुध अवस्था में सड़क पर पड़े हुए दिखाई दे रहा है।

  उक्त वीडियो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच कराई। प्रथम दृष्टया आरक्षक द्वारा अपने पदीय दायित्वों के विपरीत आचरण करना पाए जाने पर आरक्षक क्रमांक 251 दिलेश चन्द्रा, थाना धरमजयगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

  निलंबन अवधि के दौरान आरक्षक का मुख्यालय रक्षित केन्द्र रायगढ़ निर्धारित किया गया है तथा इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

  पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है। वर्दी की गरिमा के विपरीत कोई भी आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...