लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक गौवंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

spot_img


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंजारा मुख्य मार्ग पर हुई, जहां एक तेज गति से आ रहा ट्रक अचानक सड़क पर मौजूद गौवंश को टक्कर मारते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गौवंश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह घटना दिनांक 22 अप्रैल समय दोपहर 3 बजे बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलते ही बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष दास महंत एवं किशन पटेल पहुंच कर रास्ते में पड़े गौवंश को किनारे किया गया तत्पश्चात जेसीबी बुलाकर गौवंश की सह सम्मान श्रद्धांजलि दी गई एवं मिट्टी दहन की गई ।
ऐसी घटनाएं न केवल सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताती हैं। फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

स्थायी वारंटियों पर जशपुर पुलिस का शिकंजा, 23 सितंबर से अब तक 13 वारंट तामील

पत्थलगांव पुलिस ने 8 स्थायी वारंटों की तामिली कर 6 फरार वारंटियों को पकड़ा, कोतबा पुलिस ने भी 2 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय...

CHHATTISGARH NEWS

स्थायी वारंटियों पर जशपुर पुलिस का शिकंजा, 23 सितंबर से अब तक 13 वारंट तामील

पत्थलगांव पुलिस ने 8 स्थायी वारंटों की तामिली कर 6 फरार वारंटियों को पकड़ा, कोतबा पुलिस ने भी 2 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय...

RAIGARH NEWS

खेल के मैदान से सफलता के सबक तक… डॉ. मनीषा त्रिपाठी के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय और रविशंकर स्कूल का यादगार ट्विनिंग कार्यक्रम

बच्चों ने खेल-कूद में दिखाया उत्साह, ‘इनसे मिलिए’ कार्यक्रम में शिक्षाविद् गीता सिंह ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव रायगढ़। शासकीय रविशंकर प्राथमिक...