जिले के चार स्थानों में अनुविभाग स्तरीय राजस्व शिविर का हुआ आयोजन
बेमेतरा 16 नवम्बर

जिले के चार स्थानों में अनुविभाग स्तरीय राजस्व शिविर का हुआ आयोजन
बेमेतरा 16 नवम्बर

विनय सिंह बेमेतरा

2022-बेमेतरा जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आज बुधवार को अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन अनुविभाग बेमेतरा के ग्राम जेवरा में, साजा के ग्राम ठेलका, बेरला के ग्राम कुसमी और नवागढ़ के ग्राम मल्दा में किया गया। अनुविभाग साजा के ग्राम ठेलका में आयोजित शिविर में अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और नियमानुसार उसका निराकरण किया गया। शिविर में 153 आवेदन प्राप्त हुए हुए जिसमें से मौके पर 108 आवेदन का निराकरण शिविर में ही किया गया। अपर कलेक्टर ने शिविर के दौरान ही पटवारियों और पंचायत सचिवों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी किसानों की समस्याओं का तत्तकाल निराकरण करने और गौठान, धान खरीदी केन्द्र और आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होने ग्रामवासियों सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण की जानकारी ली। शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व साजा धनराज मरकाम, ग्राम जेवरा में आयोजित शिविर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री सुरुचि सिंह, तहसीलदार सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! जिला कार्यकारिणी घोषित, लैलूंगा के राहुल अग्रवाल बने सह मीडिया प्रभारी

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुई घोषणा, जिलेभर में कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारियांरायगढ़/लैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS