जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने ढोर्रोआमा में एक दिवसीय शिविर में की शिरकत, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण

spot_img



लैलूंगा : जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार मंगलवार को लैलूंगा विकासखंड के ग्राम पंचायत केराबाहर के आश्रित ग्राम तिलाईदरहा (ढोररोआमा) में आयोजित एक दिवसीय शिविर कार्यक्रम में शामिल हुए। यह शिविर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए लगाया गया था।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की जरूरतों को समझकर मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने खुद ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।

शिविर में हुए प्रमुख कार्य
शिविर के दौरान 2 हितग्राहियों को तत्काल राशन कार्ड उपलब्ध कराए गए। 5 लोगों के जाति प्रमाण पत्र के लिए पंचनामा तैयार किया गया और 12 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाकर दिए गए। इसके अलावा महतारी वंदन योजना समेत अन्य योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका समाधान किया गया।

शिक्षा पर दिया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजें, शिक्षा ही विकास की असली कुंजी है। सिदार ने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को भी गंभीरता से सुनकर तत्काल निराकरण का आश्वासन दिया।

शिविर के सफल आयोजन से पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: बस्तर से रायपुर तक जलभराव, 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद

गहरे अवदाब के असर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, नदी-नाले उफान पर; CM साय ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: बस्तर से रायपुर तक जलभराव, 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद

गहरे अवदाब के असर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, नदी-नाले उफान पर; CM साय ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए...

RAIGARH NEWS

🌞 आज का राशिफल — 26 सितंबर 2026, शनिवार

आज भाद्रपद पूर्णिमा है और चंद्रमा के मीन राशि में गोचर का उल्लेख पंचांग/ज्योतिष स्रोतों में है। नीचे 12 राशियों का सामान्य दैनिक राशिफल...