WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

3 दिनों से लापता युवक की लाश आज घरघोड़ा बाघमुडा तालाब मे मिलने से क्षेत्र में सनसनी

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

प्रेस विज्ञप्ति

3 दिनों से लापता युवक की लाश आज घरघोड़ा बाघमुडा तालाब मे मिलने से क्षेत्र में सनसनी

जिला रायगढ़ के घरघोड़ा से बड़ी खबर निकल कर आ रही है

बाघमुडा तलाब मे एक युवक नाम सुभाष पैकरा उर्फ तिरंगा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी नेगीपारा घरघोड़ा,रायगढ़ के युवक लापता हुआ था जिसका शव आज दिनांक 18/11/2022 को मिला।

मामला को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय मीडिया द्वारा जिसकी छानबीन 2 दिनों से किया जा रहा था जिसकी जानकारी लेने पर कहानी अलग-अलग बताई जा रही थी।

1.कुछ लोगों का कहना है तलाब से आर-पार होने के लिए 5000 हजार रुपए का शर्त लगा था।

2.वही दूसरी कहानी युवक को नशा ज्यादा होने के कारण तलाब में छलांग लगा दिया ।

  1. वही तीसरी कहानी बर्थडे पार्टी में शराब कम पड़ जाने के कारण गुस्सा होकर वहां से भग गया और थोड़ी दूर जाने के बाद तालाब में छलांग लगा दिया, लेकिन आखिर में यह कहानी गलत निकला,और कहानी ही बनकर रह गया

रायगढ़,घरघोड़ा।सूत्रों के अनुसार पता चला बर्थडे पार्टी में मौजूद युवकों के बताए अनुसार दिनांक -15/11/2022 के बीती रात लगभग 10:30 से 11:00 के बीच तलाब के पास दीपक नामक दोस्त के जन्मदिन मना रहे थे, जिसमें 20 से 25 युवक मौजूद थे। जिसमें से एक युवक सुभाष पैंकरा उर्फ तिरंगा, पिता-दुर्योधन पैंकरा पता वार्ड क्रमांक 11 घरघोड़ा रहने वाला है, जोकि बाघमुड़ा तालाब में छलांग लगा दिया। जिसे युवक तलाब से निकल नहीं पाया और अचानक लापता हो गया था।
जिसकी सूचना घरवालों को दिया गया,घरवालों ने घरघोड़ा पुलिस को सूचना दिए
सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए रायगढ़ (रेस्क्यु टीम) गोताखोरों बुलाकर तलाब में युवक की तलाश लगातार दो दिनों से किया गया परंतु युवक की सिर्फ एक जोड़ी जूता मिला था,आज तालाब से युवक की शव मिला जिसकी तलाश 3 दिनों से किया जा रहा था।
अंत : –
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 15 /11/2022 तकरीबन 10.30 से 11:00 बजे युवकों द्वारा बर्थडे पार्टी तालाब के पास मना रहे थे तभी सुभाष पैंकरा नाहने की जिद करते हुए तालाब में उतरा दोस्तों को पता था सुभाष अच्छा तैराक था इस लिए तालाब में उतरते समय किसी ने मना नहीं किया, सुभाष नाहते समय एक पचरी से दुसरी पचरी की ओर जाने लगा तभी अचानक तलाब से लापता हो गया। किनारे खड़े दोस्तों को इस बात की भनक भी नहीं लगा की सुभाष डूब रहा है, रिपोर्ट में दोस्तों ने बताया की रात होने से वह सुभाष तैरते हुए बहुत दुर चला गया था इस लिए डूब रहा है कर किसी को पता ही नहीं चला, काफी देर होने पर लगा की मज़ाक कर रहा है फिर दोस्तों ने आवाज दिया फिर भी कोई जवाब नहीं आने से शंका होने पर खोजबीन करने लगे कुछ पता नहीं चलने पर घरवालों को सुचना दिया गया ।

जबकि वहां मौजूद युवक बोल रहे थे,मृतक युवक को तलाब के दोनों पचड़ी के बीच डूबते हुए देखा गया, तब जाकर घरवालों को सूचित किया गया

क्योंकि रात के अंधेरे में कुछ दिखाई नहीं देने के कारण परिवार वाले व दोस्त पुलिस के पास पहुंचे जिसके बाद पुलिस की टीम जाकर तालाब में तलाश करने लगे कहीं कुछ पता नहीं चलने पर इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक व पुलिस एसडीओपी को दिया गया एसपी ने संज्ञान में लिया और सुबह रायगढ़ से गोताखोरों की टीम तालाब की चारो ओर छानबीन करने लगे फिर भी कहीं कोई पता नहीं चल पाया, लगातार दो दिनों तक खोजने पर भी शव नहीं मिलने से पुलिस व प्रशासन के उपर और अधिक दबाव बन गया था, गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक ‌मीणा ने बिलासपुर से हाई टेक गोताखोरों को बुलाने का निर्णय लिया गया,तभी तीसरे रोज सुबह लगभग 8:30 से 9:00 बजे शव को तालाब मे तैरता हुआ मिला जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और परिवार वालों को शव सौंप दिया गया है,आगे की कार्रवाई पुलिस प्रशासन कर रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...