कलेक्टर ने दिलवाया रामप्यारी को नया राशन कार्ड

spot_img

कलेक्टर ने दिलवाया रामप्यारी को नया राशन कार्ड

विनय सिंह बेमेतरा

बेमेतरा -कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज विकासखण्ड बेरला के ग्राम कुसमी के शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने पीडीएस दुकान के सेल्समेन से भण्डार गृह के खाद्य सामग्री जैसे चावल, नमक, शक्कर की जानकारी ली व चावल लेने आये हितग्राहियों की राशन कार्ड की जांच की एवं दुकान के खुलने व बंद होने, चावल की गुणवत्ता, निर्धारित मात्रा में मिलने वाले खाद्य सामग्री की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कुसमी निवासी एक वृद्ध महिला रामप्यारी पति बरतिया उम्र 67 वर्ष का तत्काल नया राशन कार्ड बनवाकर दिया। वृद्ध होने के कारण अंगूठा निशान लेने में परेशानी हो रही थी जिससे आधार कार्ड नहीं बन पाने के कारण उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया था। मतदाता परिचय पत्र के आधार पर वृद्ध महिला का नया राशन कार्ड बनवाकर उसे मौके पर ही प्रदान किया गया। रामप्यारी ने नया राशन कार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

SBI Life Fraud: पॉलिसी बंद कराने पहुंची आदिवासी महिला से लाखों की हेराफेरी का आरोप, शिकायत के बाद घर में घुसकर धमकी देने का...

SBI Life Fraud: जशपुर जिले के पत्थलगांव में बीमा पॉलिसी बंद कराने पहुंची एक आदिवासी महिला ने एसबीआई लाइफ से जुड़े लोगों पर धोखाधड़ी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...