लैलूंगा में खुलेआम बिक रहा शुवर का मांस! हर शनिवार-रविवार मेन रोड पर सज रही दुकान, प्रशासन बेखबर

spot_img

लैलूंगा में खुलेआम बिक रहा शुवर का मांस! हर शनिवार-रविवार मेन रोड पर सज रही दुकान, प्रशासन बेखबर

राजपुर बाजार के मुख्य मार्ग पर धड़ल्ले से बिक्री, लोगों में चर्चा तेज

लैलूंगा क्षेत्र में हर शनिवार और रविवार को शुवर (सूअर) के मांस की खुलेआम बिक्री होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बगुडेगा निवासी राजू भगत पिता आनंद राम भगत द्वारा राजपुर बाजार के मेन रोड पर शुवर का मांस बेचा जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि बाजार क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर होने वाली इस बिक्री से आने-जाने वाले लोगों को असुविधा होती है और कई लोगों ने इस पर आपत्ति भी जताई है। आरोप है कि यह कारोबार लंबे समय से जारी है, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

नियमों के पालन पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों के बीच यह भी चर्चा है कि मांस बिक्री के लिए आवश्यक अनुमति, स्वच्छता मानकों और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। लोगों का कहना है कि यदि बिक्री वैध है तो संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं, और यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो प्रशासन कार्रवाई करे।

प्रशासन से जांच की मांग

ग्रामीणों और बाजार आने वाले लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हैं या नहीं।

“मेन रोड पर शुवर मांस की बिक्री से मचा बवाल, आखिर किसकी शह पर चल रहा कारोबार?”

(नोट: उपरोक्त आरोप स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए हैं। संबंधित पक्ष एवं प्रशासन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर समारोह में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सप्तम सांस्कृतिक संध्या में बांधा समां रायगढ़, 20 सितंबर 2026। 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026 की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS