मुख्यमंत्री के हाथों सुखदेव सिंह’अहिलेश्वर’ की कृति का हुआ विमोचन-

spot_img

मुख्यमंत्री के हाथों सुखदेव सिंह’अहिलेश्वर’ की कृति का हुआ विमोचन-

विनय सिंह कवर्धा छत्तीसगढ़ राजभाषा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में कबीरधाम के साहित्यकार छन्दविद सुखदेव सिंह अहिलेश्वर की कृति "बगरय छन्द अँजोर" छत्तीसगढ़ी छन्द संग्रह का विमोचन माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने राजशाही गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया, बधाई और शुभकामनाएँ दी। उपस्थित साहित्यिक विभूतियों के द्वारा कलमकार का ताली बजाकर अभिनन्दन किया गया। श्री सुखदेव सिंह अहिलेश्वर की कृति "बगरय छन्द अँजोर" की विशिष्टता यह है कि इसमें दोहा,चौपाई,सोरठा,उल्लाला,सवैया जैसे पचास से अधिक प्रकार के छन्दों में रचनाएँ लिखी गई है। इस कृति का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने किया है। किताब की भूमिका छन्द के छ के संस्थापक छन्दविद् गुरुदेव अरुण कुमार निगम और वरिष्ठ साहित्यकार छन्दविद् चोवाराम वर्मा बादल ने लिखी है। अरुण कुमार निगम, सुखदेव सिंह अहिलेश्वर के साहित्यिक गुरु हैं। शुद्ध छन्द विधान के कारण कृति में संग्रहित रचनाएँ पूर्णतः गेय है जो पाठक को आकर्षित करता है। पाठक रचना को पढ़कर गुनगुनाये बिना नहीं रह पाता है। निश्चय ही यह छत्तीसगढ़ी छन्द संग्रह छत्तीसगढ़ी साहित्य को समृद्ध करेगा, गौरवान्वित करेगा। छन्द विधा में रूचि रखने वाले कलमकारों के लिए यह संग्रह बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इस उपलब्धि के लिए सुखदेव सिंह अहिलेश्वर को जानने पहचानने वाले प्रदेश की साहित्यिक संस्थाएँ, सामाजिक संगठन, अधिकारी कर्मचारी संगठन, वरिष्ठ साहित्यकारगण, साथी कलमकारगण, विद्यालय स्टाफ, ईष्टमित्रों और परिवारजनों के द्वारा लगातार बधाई और शुभकामनाएँ दिये जा रहे हैं। सुखदेव सिंह'अहिलेश्वर' प्रतिभाशाली, कलम के धनी कलमकार हैं। आपकी साहित्य सेवा से साहित्य जगत के साथ हमारा कबीरधाम जिला सदैव गौरवान्वित होता रहेगा और उनके परिजनो रिश्तेदारों और मित्र कवि साहित्यकारों ने अनंत हार्दिक बधाई देकर भेट प्रदान कर शुभकामनाएं दिये व उनकी उज्वल भविष्य की कामना करते हैं

उक्त जानकारी मणिशंकर दिवाकर ने दी,/

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

CHHATTISGARH NEWS

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

स्क्रैप की कीमत ₹9.57 लाख, ट्रक सहित करीब ₹18 लाख की संपत्ति जप्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 8 अक्टूबर । एसएसपी शशि...