WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

भूखे नंदी (सांड) ने गाय की तोड़ी कमर

धूप और बारिश झेलते हुए #इलाज के अभाव मे 4 दिनों से दर्द से कराहते हुए तड़प रही हैI

कहलगांव में गौशाला संचालित ना होने के कारण लगातार आ रहे हैं गौवंशो की पीड़ा को लेकर तरह-तरह के मामले

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img


#भागलपुर_जिले_के #कहलगांव मे भूखे नंदी (सांड़) ने धक्का मारकर एक गाय की कमर तोड़ दी है धक्का मारने का कारण भूखा नंदी गौ माता के नाद मे रखा चारा खाने पंहुचा था, चारा खाने के दौरान ही नंदी ने गाय को धक्का मारा जिससे गौमाता की कमर टूट गई, टूटी कमर के कारण गाय 4 दिनों से खड़ी नहीं हो पा रही है  इलाज के अभाव मे चार दिन से धूप और बारिश झेलते हुए खुले में बैठकर दर्द से कराह रही है
आपको बताते चले कि कहलगांव #नगरपंचायत के वार्ड- नंबर 13, चौधरी टोला में रहनेवाली वृद्ध महिला के पास मौजूद गौ को शहर में बेसहारा विचरण कर रहे सैकड़ो भूखे प्यासे गौवंशो में से एक भूखे नंदी ने एक गाय को जोरदार धक्का दे दिया जिसकारण गौ की कमर टूट चुकी है, और इस कमर टूटने के दर्द पीड़ा से व्याकुल व बेबस होकर पीड़ित गाय खुले आसमान के नीचे धूप और बारिश में तड़पकर काफी पीड़ा भोग रही है
वही विद्ध महिला ने बताया कि उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि वह इस गौ को चिकित्सा लाभ दे सके, जिसके कारण अब तक चिकित्सा सेवा प्रारंभ नहीं की जा सकी है
वृद्ध महिला ने बताया कि अगर कहलगांव में #गौशाला होता और शहर में विचरण कर रहे  लावारिस गौवंशो को वहां रखकर भोजन पानी दिया जा रहा होता तो आज हमारे गौ के साथ जो घटना घटी है वह नहीं होतीI
गौ माता के साथ घटी घटना की जानकारी जब कन्हैया खंडेलवाल को पता चली तो वह मौके पर पहुंचे और कहलगांव कहलगांव अनुमंडल पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सा पदाधिकारी महोदय को इस घटना की जानकारी प्रदान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए गौ माता को चिकित्सा लाभ उपलब्ध कराया, साथ ही कहलगांव के नागरिकों से इस गौमाता की सेवा संरक्षण पोषण और चिकित्सा लाभ के लिए वृद्ध महिला को सहयोग करने का अनुरोध किया ताकि वृद्ध महिला अपने गौ को #चिकित्सा व भोजन पानी का #निरंतर_सेवा लाभ दे सके

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

CMHO तक शिकायत पहुंचते ही गरमाया महेश्वरी मेडिकल मामला!

“पैसा मांगा था तो सबूत दो!”—सोशल मीडिया वीडियो के आरोपों पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मांगी स्वतंत्र जांच, कथित धमकी के ऑडियो से भी...

CHHATTISGARH NEWS

CMHO तक शिकायत पहुंचते ही गरमाया महेश्वरी मेडिकल मामला!

“पैसा मांगा था तो सबूत दो!”—सोशल मीडिया वीडियो के आरोपों पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मांगी स्वतंत्र जांच, कथित धमकी के ऑडियो से भी...

RAIGARH NEWS