spot_img
spot_img

लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ में अस्थायी प्रशिक्षक की भर्ती, 3 नवंबर तक करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img

इलेक्ट्रीशियन-डोमेस्टिक सॉल्यूशंस कोर्स के लिए होगा प्रशिक्षक का इम्पैनलमेंट, आईटीआई, डिप्लोमा, बीई और बीटेक योग्यताधारी कर सकते हैं आवेदन

रायगढ़, 26 अक्टूबर 2026। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, रायगढ़ में कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एक अस्थायी प्रशिक्षक का इम्पैनलमेंट किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित योग्यता एवं अनुभव रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों से 3 नवंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाईवलीहुड कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन-डोमेस्टिक सॉल्यूशंस कोर्स के प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रशिक्षक का चयन किया जाना है। इस पद के लिए आईटीआई, डिप्लोमा, बीई अथवा बीटेक योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया में सीआईटीएस प्रमाणित इलेक्ट्रीशियन अथवा टीओटी इलेक्ट्रीशियन-डोमेस्टिक सॉल्यूशंस प्रमाणपत्र रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यालय में जमा करना होगा आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी 3 नवंबर 2026 तक अपना आवेदन सीधे जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, रायगढ़ के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने के बाद अभ्यर्थियों को पावती प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

भर्ती से संबंधित योग्यता, अनुभव एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8959719188 पर संपर्क किया जा सकता है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित हुए राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक नन्द किशोर सतपथी

उपलब्धि से लैलूंगा का बढ़ा मान, वनांचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समाजसेवा के लिए मिला सम्मान रायपुर/लैलूंगा, 26 अक्टूबर 2026। शिक्षा, समाजसेवा और विद्यार्थियों के...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS