खरसिया और घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज

spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

ऑपरेशन आघात” में प्रिंसी ढाबा बोतल्दा, छोटे देवगांव किराना दुकान और घरघोड़ा बायपास में पुलिस की शराब रेड, 34 लीटर अवैध शराब जब्त


महुआ शराब के साथ अंग्रेजी शराब का भी अवैध भंडारण पकड़ा, अवैध बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

      11 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत आज 10 जुलाई 2026 को घरघोड़ा पुलिस एवं खरसिया थानाक्षेत्र में थाना साइबर और थाना खरसिया की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। तीन स्थानों पर की गई रेड कार्रवाई में पुलिस ने करीब 34 लीटर अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

प्रिंसी ढाबा बोतल्दा से 15 लीटर महुआ शराब जब्त

          पेट्रोलिंग के दौरान थाना खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एनएच-49 स्थित बोतल्दा के प्रिंसी ढाबा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर ढाबे में दबिश दी। मौके पर संजय पटैल (29 वर्ष), निवासी चंदनडोंगरी, बोतल्दा मिला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने ढाबे के केबिन से तीन जरिकेन में भरी कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹3,000) प्रस्तुत की, जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

छोटे देवगांव के अनुराग किराना दुकान से 50 पाव शराब बरामद

     इसी क्रम में पुलिस ने ग्राम छोटे देवगांव स्थित अनुराग किराना एंड कोल्ड्रिंक्स स्टोर में मुखबिर सूचना पर दबिश दी। दुकान संचालिका ममता अग्रवाल (36 वर्ष) ने पूछताछ में अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। दुकान से 45 पाव अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की एवं 5 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 50 पाव (लगभग 9 लीटर) शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹5,800 है, बरामद कर जब्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध भी धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

घरघोड़ा बायपास में महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

          उधर थाना घरघोड़ा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर हरि पेट्रोल पंप, बायपास रोड के पास शराब रेड कार्रवाई की। पुलिस ने नंदकिशोर यादव उर्फ नंदू (31 वर्ष), निवासी बैहामुड़ा को बिक्री के लिए रखी 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब (कीमत लगभग ₹2,000) के साथ रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से शराब जब्त कर अपराध क्रमांक 219/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

      इन कार्रवाइयों में निरीक्षक सीताराम ध्रुव थाना प्रभारी खरसिया, थाना प्रभारी साइबर विजय चेलक, उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कमलेश मरावी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र खरे, खिरेन्द्र जलतारे, आरक्षक योगेन्द्र सिदार, श्यामा सिदार सहित साइबर थाना स्टाफ, खरसिया एवं घरघोड़ा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

*उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़ा कार्यक्रम गतिविधि के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं और नवसाक्षरों का हुआ अभिनंदन*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ सम्मान*देश भर में साक्षरता के प्रसार,प्रौढ़ शिक्षा और बुनियादी साक्षरता अभियान को गति देने वाले वालंटियर्स,शिक्षकों और उत्कृष्ट...

RAIGARH NEWS

चक्रधरनगर पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा, स्कूटी भी जब्त

लाखा में 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, बिक्री रकम भी जब्त, कोतवाली पुलिस की कार्रवाईतमनार के मुड़ागांव में 10 लीटर...