विद्यार्थी हमारे राष्ट्र व समाज के धरोहर एवं भावी भविष्य, अपने कर्तव्य का करें निष्ठापूर्वक निर्वहन – चन्द्रेश ठाकुर,

spot_img

विद्यार्थी हमारे राष्ट्र व समाज के धरोहर एवं भावी भविष्य, अपने कर्तव्य का करें निष्ठापूर्वक निर्वहन – चन्द्रेश ठाकुर,

हरदीप छाबड़ा,

अंबागढ़ चौकी/जनसम्पर्क अधिकारी जिला बालोद चन्द्रेश ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी हमारे राष्ट्र व समाज के धरोहर एवं भावी भविष्य हैं। उनके उपर हमारे राष्ट्र, समाज, माता-पिता एवं इस संस्थान की आशा एवं अपेक्षाएं टिकी हुई है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जीवन में उच्च उपलब्धि पर राष्ट्र व समाज के विकास में योगदान देने को कहा। चन्द्रेश ठाकुर शनिवार को शासकीय पोष्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अम्बागढ़ चौकी की में आयोजित नवप्रवेशित विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति शाासकीय सेवक संघ के जिला अध्यक्ष अरविंद गोटे उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जगत कोरचे, व्याख्याता सुरेन्द्र कोर्राम, कार्यक्रम के संयोजक भूपेन्द्र मण्डावी एवं अमर पूरामेे, अनिल मण्डावी, सुरेन्द्र घावड़े, विद्याभूषण उपारे सहित नरेन्द्र तारम, ज्ञानसिंह जुरेशिया, रविन्द्र रमिला सहित छात्रावास के अध्यक्ष रोहित ध्रर्वे, उपाध्यक्ष रोशन लाल मण्डावी, महासचिव चन्द्रकांत टेकाम, सचिव तुलेश पिस्दा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
चन्द्रेश ठाकुर ने कहा कि दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है, बस आवश्यकता है दृढ़ इच्छाशक्ति एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण की। इस उक्ति को विश्व विभूतियों ने तमाम अभाव एवं विपरित परिस्थितियों में उपलब्धि हासिल करते हुए सच कर दिखाया है। उन्होंने छात्रावास को समाज के कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संरक्षण स्थली एवं संस्कार भूमि बताया। श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को नशापान, गलत आचरण एवं गलत संगति से दूर रहकर सदैव अपने ऊर्जा का उपयोग रचनात्मक कार्यों में करने को कहा। कार्यक्रम को संबोधित करत हुए अरविंद गोटे ने विद्यार्थियों को छात्रावास की गौरवशाली परम्परा को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कठिन मेहनत कर अपने माता-पिता, परिवार एवं इस संस्था का नाम रौशन करने को कहा। श्री जगत कोरचे छात्रावासी जीवन के महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जीवन में आगे बड़ने के लिए कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं कार्य के प्रति लगन को अत्यंत आवश्यक बताया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चंदन चौक में गूंजा गणपति बप्पा का जयकारा!ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य गणेश प्रतिमा की स्थापना, रात में नाटक-आर्केस्ट्रा और जागरण से सजेगा...

सुरंगपानी। ग्राम पंचायत सुरंगपानी के चंदन चौक में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विधि-विधान से पूजा-पाठ और ढोल-नगाड़ों की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS